कर्मचारी नेता पीआर ने कहा..महारैली फिर हड़ताल..दिलाया याद..कांग्रेस-भाजपा वोट प्रतिशत में मामूली अन्तर

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—जांजगीर में कर्मचारी भवन नरहरिया भवन में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की बैठक हुई। बैठक में 21 जुलाई को वादा निभाओ महा रैली के साथ तीन दिवसीय हड़ताल के अलावा अनिश्चितकालीन हड़ताल की रणनीति तैयार की गयी। इस दौरान कर्मचारी नेता पी.आर यादव ने कहा कि महारैली को सफल बनाने के लिए मान्यता प्राप्त अधिकारी कर्मचारी संगठनों के लगातार संपर्क में हैं। उन्होने कहा कि अकेले जांजगीर जिले से पांच हजार से अधिक कर्मचारी महारैली में शामिल होंगे।
             जांजगीर में कर्मचारी भवन नरहरिया भवन में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की बैठक हुई। बैठक में 21 जुलाई को वादा निभाओ महा रैली के साथ तीन दिवसीय हड़ताल के अलावा अनिश्चितकालीन हड़ताल की रणनीति तैयार की गयी। कर्मचारी नेता पीआर यादव ने संबोधित किया।  उन्होने बताया कि 21 जुलाई को महारैली का आयोजन किया जाएगा। हाजारो हजार संख्या में कर्मचारी और अधिकारी शामिल होंगे। 9, 10 और  11 अगस्त को तीन दिवसीय हड़ताल किया जाएगा। 18 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर सरकार पर दबाव बनाना होगा। यदाव ने कहा कि महारैली के प्रभावी प्रदर्शन को लेकर जिले के समस्त मान्यता प्राप्त अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष और पदाधिकारी तहसील ब्लॉकों का दौरा कर संपर्क लगातार संपर्क कर रहे हैं।
             छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पी आर यादव ने बैठक में मौजूद लोगों से कहा कि महारैली में जिले से 5000 अधिकारियों कर्मचारियों को शामिल होने के लिए प्रयास किए जाएं।  विभिन्न साधनों से रायपुर में आयोजित महारैली को सफल बनाने पहुंचे। 2013 चुनाव के समय भाजपा के घोषणापत्र में किए गए वायदों को पूर्ण करने का दबाव बनाएं।
                  यादव ने बताया कि मांग पूरी नहीं होने की सूरत में प्रदेश के ढाई लाख कर्मचारी अधिकारी और उनके परिवार आगामी चुनाव में विरोध में रहेंगे।  प्रदेश में दोनों प्रमुख दलों का वोटों का अंतर बहुत कम है। जाहिर सी बात है कि विरोध में रहने से निर्वाचन परिणाम आसानी से प्रभावित होगा।
                  बैठक को अर्जुन सिंह छत्री जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ राम किशोर शुक्ला जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ शरद राठौर जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन भुवनेश्वर देवांगन छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ रोशन नेमी संजय सिंह जिलाध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ राधेलाल भारद्वाज विश्वनाथ परिहार आरती राठौर सुशांत सिंह जिलाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ विजय कुमार शुक्ला अध्यक्ष वाहन चालक संघ JP बघेल ने संबोधित किया । सभी ने रायपुर महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में मौजूद नाम
                      बैठक में महेश प्रसाद राठौर सुरेंद्र सिंह राठौर दिनेश राठौर के के थवाईत राजेश तिवारी आर के द्विवेदी एस के पांडे सीबी  बंजारे अखिलेश तिवारी ओ पी जायसवाल प्रमोद कुमार हंसराज बिहार चंद्र मोहन लाल कश्यप पवन सिंह भीषम राठौर बीपी  राठौर मनहरण थवाईत सतीश तिवारी जीवनलाल वस्त्रकार हरगोविंद सिंह कोसले टीकम थवाईत एस के पांडे सीबी बंजारे ए पी पांडे एस के साहू अर्जुन लाल एसपी यादव अभिमन्यु कश्यप सुरेश कुमार राठौर महेंद्र सिंह कंवर अशोक थवाईत नंदराम बंजारे विद्या भूषण साहू हीराराम यादव भागवत प्रसाद इंद्र देवांगन प्रकाश सिंह कश्यप पितांबर कवर जे एस चंदेल सुखसागर श्याम सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।
रायगढ में होगी फेडरेशन की बैठक
                     कर्मचारी नेता यदाव ने बताया कि 21 जुलाई के वादा निभाओ रैली को सफल बनाने रविवार को रायगढ़ में फेडरेशन की बैठक होगी। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक में व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहूंंगा। संगठन के साथियों से आग्रह है कि फेडरेशन के बैठक के बाद आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में जाए। कोशिश हो कि सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहें। बैठक का आयोजन ब्लॉक तहसील स्तर पर भी हो।
close