राजकीय सम्मान के साथ होगा स्वर्गीय डॉ. रामचंद्र सिंहदेव का अंतिम संस्कार

Shri Mi
1 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now

रायपुर.राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के पूर्व वित्त मंत्री डॉ. रामचंद्र सिंह देव का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्णय लिया गया है। डॉ सिंहदेव का अंतिम संस्कार कल 21 जुलाई को कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर में राजकीय सम्मान के साथ होगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आज शाम यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से आदेश जारी कर दिया गया है।

रायपुर।नगरीय प्रशासन, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल ने राज्य के प्रथम वित्त मंत्री रामचन्द्र सिंहदेव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री अग्रवाल ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय सिंहदेव का सार्वजनिक जीवन सादगी, सरलता और शुचिता का प्रतीक था। वे एक आदर्श और ईमानदार राजनेता के साथ-साथ सिंचाई विशेषज्ञ, योजनाकार और प्रशासन के पारंगत अध्येता थे। श्री अग्रवाल ने शोक संतप्त परिवार जनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close