आप नेताओं ने खोला मोर्चा…एक साथ तीन विधायक निवास का घेराव..कहा..जनता मांग रही हिसाब-प्रशासन अलर्ट

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर–आम आदमी पार्टी ने बिलासपुर, बिल्हा और बेलतरा विधायक निवास के घेराव  का एलान किया है। तीनों विधायकों के आवास का घेराव 22 जुलाई को किया जाएगा। परसदा में सियाराम कौशिक के निवास का घेराव जसबीर सिंह की अगुवाई में होगा। तो विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान के घर का घेराव अरविन्द पाण्डेय करेंगे। जबकि निकाय मंत्री अमर अग्रवाल को घेरने का जिम्मा बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी शैलेश आहुजा के कंधो पर रहेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    प्रेस नोट जारी कर बिल्हा आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंह ने बताया कि वर्तमान विधायक सियाराम कौशिक से क्षेत्र की जनता पांच का हिसाब मांग रही है। विधायक का जवाब लेने जनता खुद विधायक के घर जाएगी। जनता जानना चाहती है कि पिछले पांच सालों में क्षेत्र में विधायक निधी से क्या काम हुए। विकास के लिए क्या योजनाएं बनायी गयीं। क्षेत्र की कितने लोगों को विधायक ने लाभ पहुंचाया है।

                जसबीर ने बताया कि आम आदमी पार्टी के 1000 से अधिक कार्यकर्ता सियाराम कौशिक के निवास का घेराव करेंगे। विधायक जी हिसाब दो..पाच साल का जवाब दो के नारे भी लगाएंगे।

विधानसभा उपाध्यक्ष निवास का घेराव

               इधर बेलतरा विधानसभा आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अरविन्द ने भी 22 जुलाई यानि रविवार को स्थानीय विधायक बद्रीधर दीवान के निवास को घेरने का एलान किया है। सौरभ दुबे ने बताया कि किला वार्ड स्थित विधानसभा उपाध्यक्ष के आवास का आप कार्यकर्ता दोपहर एक बजे करेंगे। इस दौरान बेलतरा विधानसभा के किसान और मजदूर बद्रीधर दीवान से पिछले पांच सालों में क्षेत्र के लिए किए गए कार्यां का हिसाब मांगेगे।

बिलासपुर विधायक निवास का भी घेराव

               अभी कुछ दिनों पहले आप की तरफ से बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी घोषित किए गए शैलेश आहु्जा ने निकाय मंत्री के निवास का घेराव का एलान किया है। आप नेता ने बताया कि मंत्री से पिछले 15 सालों के हिसाब बिलासपुर की जनता मांग रही है।

प्रशासन अलर्ट..पुलिस भी चुस्त

              बिल्हा,बिलासपुर और बेलतरा विधायक निवास को घेराव की घोषणा के बाद जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गयी है। एक दिन पहले ही प्रशासन ने अधिकारियों को घेराव कार्यक्रम पर नजर रखने को कहा है। पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। खासतौर पर विधानसभा उपाध्यक्ष और निकाय मंत्री के निवास की चौकसी बढ़ा दी गयी है।

close