सीएम का बिलासपुर प्रवास…युवाओं और महिलाओं कों देंगे एन्ड्रायड मोबाइल…स्काई योजना की देंगे जानकारी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर– मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह स्काई योजना अभियान के मद्देनजर एक अगस्त को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री युवाओं और महिलाओं के बीच मोबाइल का वितरण करेंगे। कलेक्टर दयानन्द ने पुलिस परेड ग्राउन्ड का निरीक्षण के बाद बताया कि मुख्यमंत्री संभाग स्तरीय बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            कलेक्टर पी.दयानन्द, एसएसपी आरिफ शेख के साथ जिला पंचायत सीईओ फरीहा आलम सिद्धीकी और निगम कमिश्नर सौमिल रंजन,पीडब्लडी डी ईई मधेश्वर प्रसाद ने पुलिस परेड ग्राउन्ड का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बताया कि एक अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के प्रस्तावित बिलासपुर प्रवास के मद्देनजर स्थल का का जायजा लिया गया।

                                 निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर तैयारियों को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह स्काई योजना के तहत 1 अगस्त को मोबाईल वितरण करेंगे। जिले के युवाओं और महिलाओं को मोबाइल वितरण के बाद संबोधित भी करेंगे।

        मोबाईल वितरण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक भी करेंगे।

close