तबादलाः राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अफसर इधर से उधर….. बिलासपुर RTO की भी बदली

Chief Editor

रायपुर  ।  छत्तीसगढ़ शासन  सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य्य प्रशासनिक अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया है   ।  जिसके तहत कई अपर कलेक्टर,  संयुक्त कलेक्टर  और जनपद पंचायत के  सीईओ स्तर के अधिकारी  इधर से उधर  किए गए हैं ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

आदेश के मुताबिक राज्य प्रशासनिक सेवा  के अधिकारी  आनंद कुमार मसीह  उपायुक्त  ( राजस्व )   कार्यालय संभागीय आयुक्त  सरगुजा से  उपायुक्त ( राजस्व )   कार्यालय संभागीय आयुक्त रायपुर ,  ए. के . धृतलहरे  अपर कलेक्टर जिला बालोद से  अपर कलेक्टर जिला जांजगीर -चांपा ,  के. आर. भगत  संयुक्त कलेक्टर  जिला दुर्ग से  उपायुक्त राजस्व  कार्यालय  संभागायुक्त  सरगुजा ,  विशे  लाल  गजपाल  उपायुक्त  ( राजस्व  ) कार्यालय संभागीय आयुक्त रायपुर से  संयुक्त कलेक्टर जिला बालोद ,   प्रमोद कुमार शांडिल्य  सामान्य प्रशासन विभाग  मंत्रालय  नया रायपुर से  संयुक्त कलेक्टर जिला दुर्ग   , पवन कुमार प्रेमी  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत  सराईपाली  जिला महासमुंद से  डिप्टी कलेक्टर  जिला कोंडागांव  ,उमाशंकर बंदे  सीईओ  जनपद पंचायत पथरिया –  जिला मुंगेली  से  डिप्टी कलेक्टर जिला कांकेर ,   देवेंद्र केशरवानी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर  से  डिप्टी कलेक्टर  जिला मुंगेली ,  अजय किशोर लकड़ा  प्रबंधक  (  प्रशासन )  नया रायपुर विकास प्राधिकरण  से  डिप्टी कलेक्टर जिला बस्तर  और  अरुण कुमार  सीईओ जनपद पंचायत नगरी  जिला धमतरी से  परियोजना समन्वयक  जिला खनिज संस्थान  न्यास  दुर्ग पदस्थ किए गए हैं ।

इस  आदेश में यह भी  कहा गया है कि  इस विभाग के  की ओर से 29 जून को जारी आदेश के तहत  राजकुमार तंबोली  डिप्टी कलेक्टर जिला बिलासपुर को  डिप्टी कलेक्टर जिला कोंडागांव के पद पर  पदस्थ किया गया था  ।  इस में संशोधन करते हुए  राजकुमार तंबोली को  डिप्टी कलेक्टर जिला  मुंगेली के पद पर  पदस्थ किया गया है ।

close