लिपिकों की प्रांतीय हड़ताल…सरकारी दफ्तरों में पसरा सन्नाटा…रोहित ने कहा-अब नहीं तो कभी नहीं..

Shri Mi
4 Min Read

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की गुरुवार से शुरू हुई दो दिवसीय 26 व 27 जुलाई की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला, कलेक्टर ,क्म्पोजिट बिल्डिंग ,जल संशाधन पी एच ई वन विभाग ,स्वास्थ विभाग सहित लगभग दफ्तर सुनसान रहे।छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शास कर्म संघ की इस हड़ताल का एक गुट ने बिरोध किया था मगर लिपिको का उत्साह हड़ताल मॆ कही कम नही हुआ।संघ के प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी ने बताया की लिपिक वेतनमान सुधार ,एवं चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान की माँग को लेकर आज प्रदेश भर के लिपिक सामूहिक अवकाश लेकर अपनी जायज मांगो के समर्थन मॆ हड़ताल पर है कल 27 जुलाई को भी हड़ताल रहेगी एवं व्यापक रैली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जायेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

हड़ताल के विरोध करने वालो पर उन्होने कहा की संघर्ष जीवित व्यक्ति या संघ ही करता है मृत प्रायः संघ द्वारा किये गये विरोध का असर कूछ नही होता यह प्रदेश के लीपीको को मालूम है की सक्रिय मंच ही सक्रिय एवं लिपिक हितेषि संघ है।

काम काज ठप..कार्यालयों में पसरा सन्नाटा
कमोबेश सभी विभागों के कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल में नजर आए। कार्यालयों में सूनी टेबल और दरवाजे के सामने भृत्य लोग उंघते नजर आए। हडताल की जानकारी मिलने के बाद काम काज के लिए आए दिन कार्यालयों में धमा चौकड़ी मचाने वाले भी नजर नहीं आए। कम्पोजिट बिल्डिंग में कुछ कार्यालयों का तो दरवाजा भी नहीं खुला।लिपिकों के हड़ताल पर जाने के बाद अधिकारी भी अपने चैम्बर से नदारद रहे। कई लोगों ने बताया कि कुछ अधिकारियों ने एक दिन पहले से ही छुट्टी मना लिया। रायपुर मुंगेली,कोरबा,रायगढ़ और जांजगीर समेत आस पास से अप डाउन करने वाले अधिकारी तो घर से कार्यालय ही नहीं पहुंचे।
 लिपिक दिखाएंगे ताकत  —
             लिपिक कर्मचारी नेता रोहित तिवारी और सुनील यादव ने बताया कि संकल्प पत्र में भाजपा ने एलान किया था कि लिपिकों के वेतनमान समेत अन्य मांगों को पूरा किया जाएगा। पांच साल होने को हैं लेकिन सरकार ने मांग पूरा करना तो दूर..उल्टा चर्चा करना भी गंवारा नहीं समझा। जबकि समय समय पर आंदोलन और मिलकर मामले को जिम्मेदार लोगों के सामने उठाया गया। सांसद अभिषेक सिंह,स्थानीय मंत्री,सांसद से लेकर सीएम को भी आवेदन पत्र दिया गया। सभी ने आश्वासन दिया। बावजूद इसके समस्या और मांग का समाधान नहीं किया गया।
                         रोहित तिवारी ने बताया कि दो दिवसीय हड़ताल के बाद यदि मांगों पर सरकार ने विचार नहीं किया तो अनिश्चित कालीन उग्र आंदोलन किया जाएगा। आचार संहिता के पहले सरकार को मांग पूरा करने पड़ेगा। अन्यथा चुनाव में इसका असर जरूर देखने को मिलेगा

आज की हड़ताल मॆ कोटा ,तख्त्पूर ,मस्तुरी ,बिल्हा के लिपिक भी शामिल हुए जिसमे सुनील यादव ,वर्षा रानी चरण ,राखी कौशिक ,प्रदीप शर्मा प्रदीप तिवारी ,हेमंत बघेल , अशोक मेहता , सूर्यप्रकाश कश्यप , हितेष वैष्णव ,प्रीति तिवारी , उमेश चक्रधारी ,चंद्र शेखर नौरके ,सहित बड़ी संख्या मॆ लिपिक शामिल थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close