पीएम और सीएम होंगे स्टार प्रचारक..अमर ने समीक्षा बैठक के बाद बताया…कुछ लोगों को चर्चा में रहने की आदत

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर– मानसून अच्छा है..। वाटर लेबल बढ़ा है…धीरे धीरे पेयजल की समस्या कम हुई है। प्रदूषित जल समस्या का निराकरण पहले ही किया जा चुका है। निगम क्षेत्र में विकास के 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। बाकी काम भी जल्द पूरा हो जाएगा। आगामी गर्मी और पेयजल समस्या को ध्यान में रखते हुए पम्प रिचार्जिंग के लिए बनी टंकियों के लिए 48 लाख का टेंडर जारी करने का निर्देश दिया गया है। यदि समस्या यहीं खत्म नहीं होती है तो अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पम्प को ही रिप्लेस कर दें। भविष्य में पेयजल की समस्या उत्पन्न ना हो। फिलहाल शहर को साफ पानी मिल रहा है। यह बातें अमर अग्रवाल ने नगर निगम क्षेत्र विकास कार्यों की समीक्षा के बाद कही। अमर अग्रवाल ने कहा कि लालखदान रेलवे ओव्हरब्रिज अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                          निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से बातचीत के पहले निगम क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में निगम प्रशासन के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। समीक्षा के बाद अमर अग्रवाल ने बताया कि शहर का 75 प्रतिशत विकास कार्य पूरा कर लिया गया है। बाकी कार्य भी दो एक महीने में पूर्ण कर लिए जाएंगे।

               अमर अग्रवाल ने बताया कि भविष्य में पेयजल की समस्या से बचले के लिए 48 लाख का टेंडर जारी कर पम्प रिचार्जिंग को ठीक ठाक करने को कहा गया है। यदि टंकिया नहीं भरती है तो पम्प रिप्लेस का भी निर्देश दिया गया है। मंत्री ने बताया कि  निर्देश दिया गया है। मंत्री ने बताया कि लालखदान ओव्हर ब्रिज का काम अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। देककीनन्द सीपत चौक के बीच अरपा ब्रिज का काम प्रगति पर है। साइंस कालेज के पीछे प्रगति  मैदान में 13 करोड़ का आडिटोरियम निर्माण कार्य सितम्बर से शुरू हो जाएगा।

                                         मंत्री ने बताया कि खेल परिसर का काम अंतिम चरण में है। खेल परिसर 150 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है। एसी समेत अन्य कार्य अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। एस्ट्रोटर्फ का काम 30 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। एथलेटिक ट्रैक दिसम्बर तक कम्पलीट होगा। साल के अन्त तक राज्य का खेल प्रशिक्षण संस्थान तैयार हो जाएगा।

 ग्रीन अभियान के बाद हार्वेस्टिंग अभियान

                         सवाल के जवाब में अमर ने बताया कि हरित बिलासपुर अभियान के बाद वाटर हार्वेस्टिंग अभियान चलाया जाएगा।  हरित अभियान बिलासपुर को भरपूर समर्थन मिला। हार्वेस्टिंग अभियान को भी मिलेगा। हार्वेस्टिंग अभियान के बाद शहर की जल समस्या काफी हद तक दूर कर लिया जाएगा।

 चर्चाओं में मजा आता है

                       पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में अमर ने कहा कि कुछ लोगों को चर्चा में रहने से मजा आता है। ऐसे लोगों की रूचि काम में नहीं होती है। लेकिन यह भी सच है ऐसे लोगों की संख्या भी कम है। उन्हें चर्चा में रहने का हुनर है…और मुझे काम करने की आदत है।

मिशन 65 को करेंगे हासिल

                   अभी तक हमने जो भी लक्ष्य रखा उसे हासिल किया। विधानसभा में अभी हम 50 सीट हैं। 2018 में संख्या बढ़कर 65 हो जाएगी। उन्होने कहा कि मैं चुनाव को लेकर चिंतित नहीं रहता। जनता का प्यार हमेशा मेरे साथ है। जाहिर सी बात है भाजपा की सरकार बनेगी।

पीएम और सीएम होंगे स्टार प्रचारक…अाडवाणी सर्वमान्य नेता

                     सवाल के जवाब में अमर ने बताया कि विधानसभा चुनाव में सभी नेता प्रचारक होंगे। लेकिन चुनाव में स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री होंगे। आडवाणी के सवाल पर कहा..भाजपा के सर्वमान्य नेता हैं।

तीफरा ब्रिज यांत्रिकी प्रकोष्ठ बना रहा

                 अमर अग्रवाल ने इंकार किया कि तिफरा ओव्हरब्रिज नगर निगम नहीं बल्कि शासन का अर्बन विकास विभाग का यांत्रिकी प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में बन रहा है। लोगों को भ्रम है कि निगम बनवा रहा है।

2019 तक शहर हो जाएगा व्यवस्थित

                          अमर ने कहा कि जगमल चौक से पावर हाउस चौक तक सड़क को फिलहाल के लिए ठीक करने को कहा गया है। संजय पुष्कर से मंदिर चौक के बीच सड़क का 40 मीटर का काम सितम्बर से शुरू होगा।कोनी- महामाया चौक रोड भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होने बताया कि पिछली बार समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों को पूरा कर लिया गया है। 2019 में शहर स्मार्ट और व्यवस्थित हो जाएगा।

बैठकर करेंगे शार्ट आउट

                  अमर ने बताया कि 65 एकड़ जमीन वेटनरी को नहीं दिया गया है। जमीन में किसी प्रकार का विवाद भी नहीं है। जमीन का 10 एकड़ हिस्सा नगर निगम का है। 15 एकड़ वेटनरी का है। 40 एकड़ जमीन हेल्थ डिपार्टमेन्ट का है। यदि किसी प्रकार की समस्या होती है तो बैठकर ठीक कर लिया जाएगा।

TAGGED: , , , , ,
close