लिपिक नेता ने कहा विरोधियों के गाल पर तमाचा…लिपिकों ने दिखाई ताकत..अब अनिश्चितकालीन हड़ताल की बारी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— सामुहिक अवकाश के साथ हड़ताल पर गए लिपिको ने दूसरे दिन सरकार को एकता का दम दिखाया। विशाल रैली निकालकर सरकारी काम काज को पूरी तरह से ठप कर दिया। दुसरे दिन भी संभागीय कार्यालय में सरकारी काम काज नहीं हुआ। लिपिकों के हड़ताल पर जाने से अधिकारी वर्ग भी पसीना पोछला रहा या फिर ऊंघता नजर आया।
                        छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के दो दिवसीय हड़ताल पर जाने से सरकारी काम दूसरे दिन भी नहीं हुआ। कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकारी अपने कक्ष में उंघते नजर आए या फिर घर से ही नहीं निकले। लिपिक संघ कर्मचारी नेता प्रांतीय महामंत्री रोहित तिवारी ने बताया कि यदि दो दिवसीय हड़ताल का असर सरकार पर नहीं हुआ है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के बाद ही सरकार की आंख खुलेगी।
पहले सभा फिर रैली…इसके बाद प्रशासन को अल्टीमेटम
                      वेतन विसंगति को दूर करने समेत चार सूत्रीय मांग को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर गए लिपिक कर्मचारियों ने अंतिम दिन प्रशासन को ताकत दिखाया। कोन्हेर गार्डन में सभा को लिपिक संघ के नेताओं ने लिपिकों को रिचार्ज किया। सभा को रिचार्ज करने के बाद दोपहर करीब तीन बजे रोहित तिवारी की अगुवाई में लिपिकों ने रैली निकालकर सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।
                          रैली में शामिल लिपिकों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। रोहित तिवारी,सुनील यादव समेत संगठन के नेताओं ने कलेक्टर पी.दयानन्द की अनुपस्थिति में अतिरिक्त कलेक्टरेट अवध राम टंडन को मुख्यमंत्री के नाम चार सूत्रीय मांग पत्र दिया।
भ्रम फैलाने वालों को करारा जवाब
                छत्तीसगढ़ लिपिक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि कुछ लोगों ने लिपिकों की एकता को तोड़ने का प्रयास किया। ऐसे लोगों को लिपिक साथियों ने दो दिवसीय हड़ताल के बाद करारा जवाब दे दिया है। एक निष्क्रीय संघ के कुछ लोगो ने लिपिक एकता को तोड़ने का प्रयास किया। हड़ताल को लेकर भ्रम पैदा किया। लेकिन लिपिक साथियों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
                              रोहित ने कहा कि दो दिवसीय हड़ताल में जिले के लिपिको ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। दो दिन तक शासन का काम काज पूरी तरह से ठप कर दिया। लिपिकों ने एकता का ताकत दिखाकर ना केवल सरकार को सोचने के लिए मजबूर किया है बल्कि भ्रम फैलाने वाले निष्क्रीय संघों के मुँह पर करारा तमाचा भी लगाया है।
                             यदि सरकार ने लिपिकों की मांग को अभी भी पूरा नहीं किया तो अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जाएगा।
                       लिपिकों की रैली में रोहित तिवारी ,सुनील यादव ,प्रदीप शर्मा ,सूर्य प्रकाश कश्यप ,हितेष वैष्णव ,अशोक मेहता ,हेमंत बघेल अजय निर्मलकर माधव तिवारी युगल शर्मा ,राजेश प्रताप सिंह , धनेश ताम्रकार ,रूपेश जेम्स ,वर्षा रानी चरण ,राखी कौशिक ,संतोषी पाण्डेय ,शीला पिल्ले समेत बड़ी संख्या मॆ लिपिक कर्मचारी शामिल थे।
close