जनता कांग्रेसियों ने किया विकास भवन का घेराव…बृजेश समेत अन्य नेताओं ने कहा…भाजपा नेता चल रहे दोहरी चाल

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—नगर निगम क्षेत्र जरहाभाठा मिनी बस्ती में सुबह हड़कंप मच गया। नगर निगम का अमला बुलडोज़र, जेसीबी लेकर लोगो से घर खाली करवाने पहुंच गया। बिना नोटिस भेजे अतिक्रमण हटाने पहुंचे निगम अमले का का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। जानकारी मिलते ही जनता कांग्रेस के नेता भी मौके पर पहुंच गए।जोगी कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय लोगों के साथ निगम कर्मचारियों को समेत गाड़ियों को खदेड़ दिया। बाद में निगम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर कार्रवाई का विरोध भी किया।
                      जनता कांग्रेस जोगी नेताओ और कार्यकर्ताओ ने जरहाभाटा मिनीबस्ती वासियों के साथ  मकान तोड़ने पहुंचे निगम अमले का पुरजोर विरोध किया । भारी विरोध को देखते हुए निगम कर्मचारियों को जेसेबी और बुलडोजर लेकर लौटना पड़ा है। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि निगम प्रशासन ने मकान तोड़ने से पहले किसी प्रकार की सूचना देना मुनासिब नहीं समझा गया। इस बात को लेकर लोगों में आक्रोश है। जनता ने निगम अमले को वापस जाने को मजबूर किया है।
                      स्थानीय लोगों ने भी जनता कांग्रेस नेताओं के साथ तोड़फोड़ का विरोध किया है। जोगी कांग्रेस की अगुवाई में स्थानीय लोग पदयात्रा कर निगम कार्यालय पहुंचे। निगम प्रशासन का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया ।
गाया गांधी जी का प्रिय भजन
                           निगम घेराव की अगुवाई विधानसभा प्रत्याशी बृजेश साहू ने की। बृजेश ने निगम  प्रशासन की कार्रवाई को जमकर को आड़े हांथ लिया। इस दौरान जनता कांग्रेसियों को नियंत्रित करने पुलिस जवान भी विकास भवन पहुंच गए। एतिहात के तौर पर निगम प्रशासन ने गेट में ताला जड़ दिया। नाराज जनता कांग्रेसियों ने गेट के सामने धरना प्रदर्शन कर गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम गया। बीच बीच में आयुक्त,महापौर और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। भगवान से भाजपा नेताओं के लिए सद्बुद्धि की प्रार्थना की।
                           जनता कांग्रेस जिला शहर अध्यक्ष विश्वम्भर गुलहरे, बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी बृजेश साहू, प्रवक्ता विक्रान्त तिवारी,प्रभारी सैयद निहाल, युवा अध्यक्ष फारुख खान, महामंत्री निलेश माड़ेवार,गजेंद्र श्रीवास्तव,गोपाल यादव ने कहा कि शहर विधायक बयान देकर जमकर तालियां बटोर रहे है कि गरीबों का मकान नहीं तोड़ा जाएगा। लेकिन सच्चाई कुछ अलग ही है। सुबह सुबह निगम अमला गरीबो को मकान तोड़ने  बुलडोज़र लेकर पहुंच गया। जनता भाजपा नेताओं की दोहरी नीती को समझ चुकी है।
                            जिला प्रवक्ता विक्रान्त तिवारी ने कहा शहर की आम गरीब जनता को बेघर कर स्मार्ट सिटी स्वीकार नहीं है। भाजपा और निगम के षड्यन्त्र को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। एक भी गरीब का घर नही तोड़ने दिया जाएगा। निरंकुश हो चुके निगम को सबक सिखाया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान सैक़ड़ों की संख्या मेंं  जनता कांग्रेस के नेता मौजूद थे।
close