चुनावी तैयारी पर बीजेपी की बैठकः चौथी बार सरकार बनाने विकास,विचार और संचार का नया नारा

Chief Editor
6 Min Read
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक  हुई। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया। बैठक में पूरे समय इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की ही चर्चा रही। साथ ही चौथी बारर सरकार बनाने के लिए विकास,विचार और संचार को प्रमुख फैक्टर बताते हुए 65 से अधिक सीटों पर जीत के लिए बूथ स्तर पर काम करने पर जोर दिया गया ।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विकास यात्रा की सफलता का प्रथम चरण पूर्ण हुआ। आप सब उपस्थित लोगों की मेहनत ने विकास यात्रा को सफल बनाया। विकास यात्रा के बाद पार्टी की गतिविधियां, शक्ति केन्द्र में आने वाले पूलिंग बूथ की बैठक पार्टी काय्रक्रमों के अनुसार चल रही है। अक्टूबर में अचार संहिता लागू होने की संभावना है आज से उस दिन तक 62 से 63 दिन का समय बचा है। एक ओर मुख्यमंत्री की विकास यात्रा का दूसरा चरण चलेगा वही सभी मोर्चा के निर्धारित कार्यक्रम भी साथ-साथ चलेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी गरीब परिवार की 40 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन मिलेगा स्मार्ट फोन में  कोई कमिया नही होगी। कॉलेज के नियमित छात्र-छात्राओं को भी मोबाईल मिलेगा। यह दो सिम वाला फोन होगा। सर्विस सेंटर ग्रामीण क्षेत्र में खुलेगा। मोबाइल के लिए आधार कार्ड लाना होगा नही तो राशन कार्ड व अन्य पहचान पत्र देने पर भी मिलेगा। कोटवार पंचायत सचिव से तारिख तय कर स्मार्ट फोन बांटेंगे। फोन में रमन, मोदी, एप होगा 90 प्रतिशत शासन की योजनाओं को पहुचांने की कोशिश मोबाइल के माध्यम से किया जाएंगा। मोबाइल में ई-बाजार भी होगा जिससे किसान बाजार से कनेक्ट रहेंगे। 30 जुलाई से 17 अगस्त तक शहरी क्षेत्रों में, 17 अगस्त से 23 सितंबर तक बस्तर व प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में व  23 से 30 सितंबर शहरी क्षेत्र के कॉलेजों में बंटेगा। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन वितरण के समय मोबाइल तिहार मनाना है इसमें युवा मोर्चा व महिला मोर्चा को सक्रिय भूमिका निभाना है।आने वाला चुनाव चुनौती वाला है। देश व विदेश की सारी हमारी विरोधी ताकतें खिलाफ हो चुकी हैं। वैचारिक मतभेद का यह चुनाव महत्वपूर्ण है। इसलिए यह सरकार जरूरी है। हमें इस बार 10 नहीं 11 लोकसभा सांसद जीतकर भेजना है ताकि मोदी जी पुनः प्रधानमंत्री बन जाए।
 राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह  व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 घंटा काम कर रहे हैं, ताकि देश सक्षम बने अतः हमें भी बूथ मंडल व शक्ति केंद्र तक पूरी मेहनत से कार्य करना होगा ताकि देश व पार्टी मजबूत बने। सबका साथ सबका विकास के साथ सबके विश्वास को जीतने के लिए 2003 और 2018 की तुलना करके लोगों को प्रदेश में हुए व्यापक परिवर्तन को बताने की आवश्यकता है इसके पश्चात ही वोट मांगना है। विकास यात्रा 30 अगस्त से 30 सितंबर तक होगी  विकास यात्रा की सफलता के लिए मुख्यमंत्री जी ने सभी का आभार व्यक्त किया व कहा कि आप सभी के संकल्प से ही चौथी बार सरकार बनेगी।
प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार भारत विश्व में तेजी से विकसित अर्थव्यवस्था बन गई है उसी प्रकार पूरे देश में तेजी से बढ़ता प्रदेश छत्तीसगढ़ है। यह गौरव का विषय है कि देश में प्रधानमंत्री मोदी जी के शासन ने पूर्व के 70 वर्षों के सरकार के कार्यों को पीछे छोड़ दिया है।
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने उद्बोधन में कहा की सरकार की किसी योजनाओं का श्रेय पार्टी को तभी मिलता है जब कार्यकर्ता की भागीदारी होती है। मोबाइल वितरण में सरपंच से सांसद तक के जनप्रतिनिधियों का किसी न किसी प्रकार से भागीदारी सुनिश्चित हो तभी आप को श्रेय मिलेगा। राज्य व केंद्र सरकार के योजनाओं के हितग्राहियों की सूची बनाकर यह हमारी पार्टी की योजनाएं है लोगों को ऐसी जानकारी देना होगा यदि काम किया है तो श्रेय पार्टी को मिलना ही चाहिए। यह चुनाव वैचारिक लड़ाई भी है इसलिए चुनाव जीतना आवश्यक है। बूथ के प्रभावशाली लोगों से मिलने से सकारात्मक माहौल बनता है हमारी सारी योजनाओं को उन्हें बताएं। उनके माध्यम से लोगों तक अपनी बात रखनी चाहिए। जमीनी तैयारियों से ही हम पुनः सफल होंगे।
मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सरोज पांडेय, वरिष्ठ विधायक गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, मौजूद थे।
Share This Article
close