युवा कांग्रेसियों ने किया सद्बबुद्धि यज्ञ…गोपाल और जावेद ने कहा..बेलतरा में विकास नहीं चल रहा विनाश का खेल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—बेलतरा युवा कांग्रेस ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला। युवा कांग्रेस नेता जावेद और गोपाल दुबे ने कहा कि स्थानीय विधायक पिछले साढ़े चार साल से लापता हैं। लापता विधायक को बुलाने हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
                     युवा कांग्रेस नेता जावेद और गोपाल ने बताया कि बेलतरा विधायक को स्थानीय जनता पिछले साढ़े चार साल से तलाश रही है। विधायक के नहीं होने से जनता मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। सड़को की हालत बद से बदतल है। पेयजल की भारी समस्या है। राशन कार्ड के लिए लोग कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन विधायक को जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है।
                              जिला महासचिव बेलतरा प्रभारी गोपाल दुबे ने बताया कि बेलतरा में विकास शब्द की परिभाषा ही बदल गयी है। यहां विकास के नाम विनाश ही नजर आता है। पिछले पांच साल से जनता विधायक की तलाश कर रही है। चुनाव के बाद उनका कहीं अता पता नहीं है। जनता के बीच में किए गए वादे को आज तक पूरा नहीं किया गया है। जनमानस का हाल बेहाल हैं।
                   एआईसीसी सदस्य विष्णु यादव ने कहा कि आमजनता भाजपा सरकार की कथनी और करनी समझ चुकी है। पिछले विधानसभा में किये गए वादों को आज तक पूरा नही किया गया है। फिर चुनाव सिर पर है…भाजपा के नेता बड़े बड़े वादों के साथ क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। लेकिन विधायक का कहीं अता पता नहीं है। किसान,मजदूर ,बेरोजगार व्यापारी से लेकर आम जनमानस सभी का बुरा हाल हैं।
                     युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आशिक़ जावेद* ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाओं को मोहताज है।क्षेत्र में सड़क नाम की चीज नहीं है। मोटर सायकल या सायकल की बात दूर.. लोगो का पैदल चलना मुश्किल हो गया हैं। स्वास्थ केंद्र में डॉक्टर महीने में दो एक बार जरूर चेहरा दिखा देते हैं। लेकिन स्वास्थ्य केन्द्र में दवाइयों का भारी टोंटा है।
                 युवा नेताओं ने कहा कि जनता के हित के मद्देनजर आज हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ईश्वर से लोगों ने प्रार्थना कर आशीर्वाद मांगा कि बेलतरा विधायक जहां कहीं भी हों…उन्हें क्षेत्र में भेजें। आम जनता समस्याओं से परेशान है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विष्णु यादव ,ब्लाक 2 अध्यक्ष विनोद साहू ,जिला महामंत्री राजेन्द्र साहू डब्बू,बेलतरा प्रभारी जिला महासचिव गोपाल दुबे, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष भावेंद्र गंगोत्री,विधानसभा अध्यक्ष धनंजय यादव,जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष मनदीप सिंह खनूजा,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष बेलतरा विधानसभा शाहिद खान,विधानसभा महासचिव जितेन्द्र बारगाह,ऋषभ नामदेव,यशराज गुप्ता,जानी खान ,दुर्गेश साहू,विक्की,मनीष धीवर,लक्ष्मी,राहुल,दीपक,रूपेश, एवम भारी संख्या में युवा कांग्रेसी उपस्थित थे।
close