उल्लास के साथ मनाया गया गुरू पूजा का पर्व..ललित ने कहा-भारतीय परंपरा से जीवन होगा निरोगी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— प्राकृतिक चिकित्सा सेवा समिति ने राष्ट्रीय पाठशाला में गुरुपूर्णिमा पर्व उल्लास के साथ मनाया। सुबह 6 से 7 बजे के बीच नियमित योग का अभ्या किया गया। इसके बाद एकत्रित सभी लोगों ने गुरुपूर्णिमा पर्व मनाया। संस्था के संस्थापक ईश नारायण शर्मा और अध्यक्ष जे आर कुशवाहा का साल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन बैंकर्स क्लब के समन्वयक ललित अग्रवाल ने किया।ललित अग्रवाल ने बताया कि पश्चिमी संस्कृति के अंधानुकरण से हम अपनी प्राचीन परम्परा को भूलते जा रहे हैं। जो निश्चित रूप से शारीरिक, मानसिक समस्याओं की जड़ भी है। हमें सकारात्मक सोच के साथ अपने पूर्वजों के वैज्ञानिक संस्कारो को अपनाना होगा। इससे हमारी कार्यक्षमता में बृद्धि होगी।
               ललित ने बताया कि सुबह उठना, टहलना, योग और प्राणायम करना स्वस्थ्य शरीर के लिए बहुत जरूरी है। तामसी सामग्रियों के सेवन से  हम 100 वर्षो की निरोगी काया प्राप्त कर सकते हैं।
                       ईशनारायण शर्मा ने खान पीन में में चोकर के इस्तेमाल पर जोर दिया। जे आर कुशवाहा ने सुझाव दिया कि सेवानिवृत्त होने के बाद बच्चो के कंधों पर जिम्मेदारी देकर समाज की भलाई में समय दे। कार्यक्रम में बंजारे, के पी गुप्ता, अरुण अग्रवाल, शांति बंजारे, मंजू रजक, पूर्णिमा गुप्ता, मुकेश अग्रवाल,  इग्लू गुप्ता समेत बड़ी सँख्या में योगीगण मौजूद थे।
close