कांकेर।आज वन विभाग काँकेर के द्वारा बालक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था,माकड़ी सिंगराय में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम रखा गया।कार्यक्रम के अवसर पर फलदार पौधों का रोपण किया गया।इस अवसर पर भरत मटियारा अध्यक्ष मत्स्य कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़,भाजपा जिलाध्यक्ष हलधर साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कृष्णादेवी सिन्हा,जिला पंचायत सदस्य धीरज नेताम, जिला मंत्री सालिक राम साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आईटी सेल देवेन्द्र सिंह भाऊ, जिला संयोजक आईटी सेल डॉ देवेन्द्र कुमार साहू,जिला सह संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ रामचरण कोर्राम,मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन कावड़े सहित पत्रकार साथी एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के अध्यापक सहित छात्र/छात्रायें उपस्थित थे।
Join Our WhatsApp Group Join Now