बिलासपुर पुलिस के कंधे पर नया तमगा..पीछे छूट गया गोवा…27 हजार शपथ पत्र के साथ बनाया लिम्का रिकार्ड

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— बिलासपुर पुलिस के कंधे पर रिकार्ड का एक नया सितारा जुड़ गया है। बिलासपुर पुलिस ने गोवा पुलिस के बाद लिम्का बुक में नाम दर्ज कराया है। बिलासपुर पुलिस की सफलता पर जिले की जनता ने खुशी जाहिर की है।
                                बिलासपुर पुलिस का नाम एक दिन में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने एक दिन में 27 हजार हस्ताक्षर करवाकर नया रिकार्ड बनाया है। पहले यह रिकार्ड गोवा पुलिस के नाम पर दर्ज था। लेकिन बिलासपुर पुलिस ने यह रिकार्ड अब अपने नाम कर लिया है।
                  मालूम हो कि एसएसपी आरिफ शेख की अगुवाई में यातायात नियमों के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता लाने विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। बिलासपुर पुलिस ने भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ लगातार 12 घंटे यातायात नियमों के समर्थन में अभियान चलाकर रिकार्ड बनाया है। इस दौरान बिलासपुर पुलिस और छात्र छात्राओं ने 27 हजार लोगों से हस्ताक्षर के साथ शपथ भी लिया।
             वरिष्ठ पुलिस कप्तान आरिफ शेख ने बताया कि ससे पहले यह लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में गोवा पुलिस के नाम दर्ज था। अब बिलासपुर पुलिस ने छात्र-छात्राओं की मदद से रिकार्ड को अपने नाम किया है।
                       पुलिस कप्तान ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान चलाया गया था। अभियान के दौरान आम जनता को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी गयी थी। बिलासपुर पुलिस और छात्र छात्राओं ने मिलकर मात्र 12 घंटे शहर के छोटे बड़े चौक चौराहों पर 27,00 हजार लोगों से हस्ताक्षर लिया। भारत माता स्कूल के 15 बच्चों और स्टाफ ने अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
                          आरिफ ने जानकारी दी कि अभियान सुबह 8 बजे से शुरू होकर रात्रि 8 बजे तक  38 चौक चौराहों पर चला। आने जाने वालों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गयी। यातायात नियमों के पालन करने लोगों से शपथ पत्र भरवाया गया। खुशी की बात है कि अब यह रिकॉर्ड गोवा पुलिस के पास से बिलासपुर पुलिस के पास आ गया है।
close