सरकारी कर्मचारियों को अब चार स्तरीय समयमान वेतनमान..CM डॉ. रमन ने की बड़ी घोषणा

Chief Editor
1 Min Read

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। जिसके तहत कर्मचारियों को अब चार स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाएगा। यह सुविधा जनवरी 2016 से प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश के कर्मचारियों की बहुत पुरानी माँग पूरी हुई है।मुख्यमंत्री बुधवार को बिलासपुर में थे । वे यहां मोबाइल तिहार औऱ अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद उन्होने पत्रकारों से भी बात की । इसी बातचीत के दौरान उन्होने बताया कि सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान देने का निर्णय लिया है।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall
हमसे facebook पर जुड़े-  www.facebook.com/cgwallweb
twitter- www.twitter.com/cg_wall

Join Our WhatsApp Group Join Now

कर्मचारियों को जनवरी 2016 की स्थिति में सीधी भर्ती या पदोन्नति के जरिए 30 साल की सेवा पूरी करने पर चार स्तरीय समयमान वेतनमान का लाभ मिलेगा। अब तक तीन स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे कर्मचारियों की काफी पुरानी माँग पूरी हुई है। इससे सरकार पर 100 करोड़ का अथिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

close