विधानसभा चुनावः वचन पत्र लाने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, किसानों के मुद्दे पर होगा फोकस

Shri Mi
1 Min Read

congress,leader,kamal nath,wrote,letter,ujjain,mahakal,lord shivaभोपाल-मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस राज्य में अपने संगठन को मजबूत करने और प्रदेश के मतदाताओं को अपनी ओर खींचने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है।चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज राज्य के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगी। बैठक में इस बात पर जोर रहेगा कि कैसे ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में लुभाया जाए।बताया जा रहा है कि कांग्रेस राज्य के लोगों के लिए वचन पत्र भी जारी करेगी। इस पत्र में राज्य के विकास की झलक दिखेगी। पार्टी के मुताबिक कांग्रेस का यह वचन पत्र किसानों पर फोकस रहेगा।रोजगार, महिला सुरक्षा और कर्मचारियों से जुड़ी आर्कषक योजनाएं भी पत्र में रखी जा सकती है। 15 अगस्त तक घोषणा पत्र प्रारुप तैयार कर लिया जाएगा। जिसे कि पार्टी जल्द ही लॉन्च करेगी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close