जब चली त्याग पत्र की हवा…नाराज पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा…मूर्खों को कौन समझाए..सरकार बनेगी जोगी की

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—लोरमी में चालिस लोग कांग्रेस में शामिल क्या हुए। बिलासपुर संभाग में हवा चल गयी कि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धरमजीत के समर्थक और जनता कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। हवा कुछ इतनी तेज थी कि लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि धरमजीत सिंह ने जनता कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। फिलहाल धरमजीत अपने घर में ही हैं। मोबाइल भी बंद कर दिये हैं।
                               धरमजीत सिंह के इस्तीफे की खबर मिलते ही लोगों की दौड़ 27 खोली विकास नगर की तरफ हो गयी। यद्यपि धरमजीत सिंह घर में नहीं मिले। लेकिन सीजी वाल से मोबाइल पर बताया कि प्रदेश की दोनों पार्टी के नेताओं को जोगी की लोकप्रियता से डर लगने लगा है। सर्वे में लगातार जानकारी मिल रही है कि जनता कांग्रेस जोगी की अगुवाई में सरकार बन रही है। ऐसे लोगों ने ही अफवाह फैलाया है। मैने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र वसूलों के कारण दिया है। जोगी कांग्रेस हमारी अपनी पार्टी है। दिल्ली से रिमोट से चलने वाली पार्टी नहीं है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की पार्टी है। अब तो चुनाव चिन्ह का भी आवंटन हो गया है। चुनाव चिन्ह को लेकर जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
               बातचीत के दौरान धरमजीत ने कहा कि त्यागपत्र देने या सोचने का सवाल ही नहीं उठता। आने वाले समय में इस तरह की अफवाह यदि और सुनाई दे तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है। क्योंकि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां हवा हवाई और अफवाह के सहारे चलती हैं। मुझे तो अब भी समझ में नहीं आ रहा है कि क्या जवाब दूं। क्योंकि मेरे पास मूर्खों को जवाब देने के लिए शब्द भी नहीं है। कुल मिलाकर इतना जरूर है कि डरपोक लोग ही इस तरह की अफवाह पैदा कर जनता को दिग्भ्रमिता करते हैं।
                     धरमजीत ने बताया कि टीएस सिंहदेव के सामने कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले सभी 40 लोगों का संबध जोगी कांग्रेस से है नहीं। दरअसल वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद पुत्र ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली है। बताना जरूरी है कि ना तो पार्षद और ना ही उसका पुत्र…जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता है ही नहीं। सभी लोग पहले से ही  कांग्रेसी हैं। शायद कुछ दिनों से नाराज चल रहा थे। पार्षद पुत्र अपने साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली है। यह सब टीएस को खुश करने के लिए किया गया है। माहौल बनाने के लिए किया गया है।
                    धरमजीत ने बताया कि मूर्खों और अफवाह पर ध्यान देने की फुरसत नहीं है। अभी दो दिन पहले ही पार्टी की बड़ी गतिविधियों में शामिल हुआ। पत्र पत्रिकाओं को भी बताया कि जनता कांग्रेस छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं उठता है। जनता को बताना चाहूंगा कि चुनाव नजदीक है। अफवाह उड़ाने का समय आ गया है। एक कान से सुने दूसरे से निकाले। समय बहुत कम बचा है जोगी सरकार बनेगी। सबके साथ न्याय होगा। मूर्खों की बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
close