जब कर्मचारियों ने की आतिशबाजी..सावन में उड़ाया रंंग गुलाल..शासन प्रशान और मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ ने जमकर आतिशबाजी की। चार सूत्रीय मांग पूरी होने पर सावन में गुलाल का मजा लिया। मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को धन्यवाद भी दिया। रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय समेत आस पास के सभी कार्यालयों में फेरी लगाकर साथियों को धन्यवाद भी दिया। कर्मचारी नेता बिन्देश्वर रौतिया ने कहा कि मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन खत्म कर दिया गया है।जिला और ब्लाक अध्यक्षों को धरना स्थल से पंडाल हटाने का निर्देश दिया गया है।

                             संघ के अध्यक्ष बिन्देश्वर रौतिया ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंंह ने एक दिन पहले सौहार्दपूर्ण चर्चा में छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है। रौतिया ने बताया कि प्रदेश से सभी कर्मचारी चार सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर थे। लेकिन रायपुर में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद हमने आन्दोलन वापस ले लिया है। मुख्यमंत्री का आभार भी प्रकट किया है।

               लघु वेतन चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों ने संंघ नेता की अगुवाई में जमकर गुलाल उडाया। सावन में होली का आनन्द लिया। धरना स्थल से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालकर शासन और प्रशासन को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। एक एक कार्यालय पहुंंचकर अधिकारियों से मिलकर खुशी जाहिर की है। खासतौर पर मीडिया को भी धन्यवाद दिया है। रैली में पुरूषों के साथ अच्छी खासी संख्या में महिलाएं भी थी। इस दौरान कर्मचारियों ने आतिशबाजी भी की। एक दूसरे को माला पहनाकर खुशी का इजहार भी किया।

close