युवा इंजीनियर का दावा…जनता के कहते पर लिया आवेदन…पूरा विश्वास पीसीसी बनाएगी उम्मीदवार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—मस्तूरी में कांग्रेस की तरफ से टिकट दावेदारों में युवा और पढ़े लिखे लोग भी सामने आ रहे हैं है। एक दिन पहले युवा इंजीनियर विनय जांगड़े ने मस्तूरी विधानसभा के लिए आवेदन फार्म लेकर टिकट के लिए दावेदारी की है। युवा इंजीनियर विनोद जांगड़े ने आवेदन लेने के बाद बताया कि कांग्रेस की लोकतांत्रिक व्यवस्था में उन्हें हमेशा से विश्वास रहा है। कांग्रेस के प्रति जनता में आज भी विश्वास है। अच्छे उम्मीदवार के अभाव में लोगों ने दूसरे दल की तरफ रूख किया है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यदि कांग्रेस ने विश्वास किया तो मस्तूरी की जनता के लिए जी जान से मेहनत करूगा। अपनी पढ़ाई लिखाई का लाभ जनता तक पहुचाउंगा।
                      आवेदन लेने के बाद युवा इंंजीनियर जांगड़े ने बताया कि भूपेश बघेल की अगुवाई में कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यही कारण है कि अब ज्यादा से ज्यादा लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों के दबाव में मैने टिकट के लिए आवेदन किया है। यदि स्क्रीनिंग कमेटी ने मुझ पर विश्वास जताया तो जनता की ना केवल सेवा करूंगा बल्कि प्रदेश में मस्तूरी को सर्वश्रेष्ठ विधानसभा क्षेत्र के रूप में स्थापित करने का प्रयास करूंगा। अपनी तकनिकी जानकारियों को जनता तक पहुचाउंगा।
                                       विनय जांगड़े के अनुसार यदि पीसीसी ने मुझपर भरोसा जताया तो भारी अंतरो से चुनाव जीतुंगा। विनय ने दावा कि मस्तुरी क्षेत्र में उनके परिवार का बहुत सम्मान है। आस पास के गाँव में रिशतेदारों को जनता बहुत सम्मान की नजर से देखती है। उनका परिवार व्यवसाय से जुड़ा है। मस्तूरी समेत आस पास के गांव में परिवार को बहुत सम्मान है। सामाजिक गतिविधियों से घर के सदस्यों का हमेशा नाता रहा है। विद्यार्थी जीवन से ही मुझे भी जनता के सुख दुख में शामिल होने का मौका मिला है। यही कारण है कि जनता का मुझ पर बहुत गहरा विश्वास है।
                      युवा इंजीनियर ने  कहा कि कांग्रेस पार्टी यदि टिकट देती है तो मस्तुरी की जनता उन्हें भारी अंतरो से जीताएगी। पिछले 5 सालों मस्तुरी क्षेत्र में मेरी सक्रियता है। खासकर युवाओं का भरपूर समर्थन भी मिला है। विनय ने बताया कि वर्तमान मे वह शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव है।
close