पीयुष गोयल से मिला बैंक का प्रतिनिधिमंडल…यूएफबीयू ने पेश किया 8 सूत्रीय मांग…कहा बैंकरों का हो रहा उत्पीड़न

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस पदाधिकारियों ने केन्द्रीय पदाधिकारी सांसद कामरेड डी राजा की अगुवाई में केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात की। बैंक यूनियंस ने ने मंत्री के सामने आठ सूत्रीय मांग पेश किया। मंत्री ने मामले में जल्द ही नीराकरण का आश्वासन भी दिया।
            यूएफबीयू बिलासपुर संयोजक ललित अग्रवाल ने बताया कि केन्द्रीय पदाधिकारियों की टीम दिल्ली में एक दिन पहले केन्द्रीय मंत्री पीय़ुष गोयल से मुलााकात की। टीम की अगुवाई केन्द्रीय इकाई के पदाधिकारी और सांंसद कामरेड डी.राजा की अगुवाई में आठ सूत्रीय मांगों को पेश किया गया।
                                 इस दौरान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के पदाधिकारियों ने मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि वेतन समझौते का शीघ्र निराकरण किया जाए। स्केल सात तक सभी अधिकारियों को वेतन समझौते में शामिल किया जाये। बैंक पदाधिकारियों ने मंत्री के सामने एनपीए की वृद्धि पर भी चिंता जाहिर की। देना पर प्रतिबंध वापस लिया जाए।आईडीबीआई बैंक में 51 प्रतिशत शेयर सरकार की किये जाने मांग की। मंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आधारकार्ड बनाने के लिए बैंकों को बाध्य नही किया जाये।बैंक अधिकारियों का उत्पीड़न पर जल्द से जल्द रोक लगायी जाए। वर्कमैन ऑफिसर्स डायरेक्टर के पद तत्काल भरे जायें।
      केन्द्रीय मंंत्री पीयुष गोयल ने मांग पत्र ध्यान पढ़ा और अधिकारियों की बातों को सुना भी। उन्होने आश्वासन दिया कि मामले को उचित फोरम में रखा जाएगा। बैंक पदाधिकारियों की चिन्ता और मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
close