सोमवार – गुरुवार को हेडक्वार्टर में मिलेंगे पंचायत सचिव, आदेश जारी

Shri Mi
0 Min Read

रायपुर.जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीपक सोनी ने जिले के सभी ग्राम पंचायत सचिवों को प्रत्येक सोमवार और बुधवार के दिन अपने ग्राम सचिवालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए है ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने इसके साथ ही कहा है कि शासन द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों के मुख्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रति माह कर्तव्य प्रमाण पत्र वेतन पत्रक सरपंच द्वारा प्रमाणित कर प्रस्तुत करने पर ही वेतन भुगतान.के.निर्देश.दिए.है। वर्तमान में ग्राम पंचायत स्तर पर बनायी गई समिति से यह कर्तव्य प्रमाण पत्र/वेतन पत्रक लिया जाएगा.जो पिछले माह की 16 तारीख से चालू माह के 15 तारीख तक होगायह प्रमाण पत्र अध्यक्ष ग्राम संगठन, सरपंच एवं उपसरपंच से प्रमाणित कराया जाएगा तथा प्रति तीन माह के बाद आगामी वेतन पत्रक के लिए ग्राम सभा की सहमति ली जाएगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close