अनुशासन और बेहतर संवाद भाजपा की विशेषता

Chief Editor
4 Min Read

??????????

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर। भाजपा के पं.दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान के दूसरे दिन  के कार्यशाला का सोमवार को  विधिवत् शुभारंभ कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी  की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

पंचम सत्र के प्रथम कालखण्ड में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह ने हमारी कार्य पद्धति पर प्रकाश डालते हुये कहा कि दैनिक जीवन में हमारी क्रिया कलाप आचार व्यवहार ही हमें समाज के बीच प्रतिष्ठित करता है और इसे कार्य प्रद्धति के रूप में अपनाना चाहिये। संगठन में अनुशासन सामुहित परस्परता आपस में एक बेहतर संवाद कार्य प्रद्धति की विशेषता रही है। निश्छल भाव से विचारधाराओं का अनुगमन हमारे द्वारा किये गये सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्य तथा समाज हित में धरना प्रदर्शन और आंदोलन से संगठन की विश्वस्नियता सुनिश्चित होती है।

चतुर्थ सत्र में के पहले खण्ड विषय वक्ता प्रदेश सहमहामंत्री संगठन पवन साय ने हमारा विचार परिवार के विषय में कार्यकर्ताओं को वक्तव्य दिया। उन्होंने बतलाया कि सांस्कृतिक राष्ट्र की पुर्न स्थापना के ध्येय आद्य सरसंघ चालक हेडगेवार ने 1925 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की। प्राचीन भारतीय सभ्यता संस्कृति एवं शिक्षा को सर्वव्यापी, स्र्वस्वर्शी बनाने के ध्येय से शिक्षा, सामाजिक, व्यावसायिक, अध्यात्मिक, चिकित्सा, श्रमिक वर्ग एवं विभिन्न सौपानों में अनुसांगिक संगठनों का निर्माण किया गया। इस प्रकार से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अधीन राष्ट्रवादी विचार धारा को विस्तार करने की दृष्टि से 45 संगठन हिन्दुस्तान सहित सम्पूर्ण विश्व में कार्यरत् है जो विश्व का सबसे बड़ा संगठन है।

??????????

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी के मौलिक दर्शन पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की एकात्म मानववाद दर्शन की विस्तार पूर्वक व्याख्या करते हुये कहा सन् 1965 के ग्वालियर अधिवेशन में पं.दीनदयाल उपाध्याय जी ने विश्व के सामने एकात्म मानववाद दर्शन रखा। जिसका उद्देश्य समाज में फैले आर्थिक असमानता को कम करना है, वे कहते थे कि धन का अत्यधिक अभाव एवं धन का विशेष प्रभाव दोनो ही मानवता के विनाश के कारक है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने संबोधित किया।

मीडिया एवं सोशल मीडिया पर बोलने हुये प्रदेश मीडिया प्रभारी रशीक परमार ने कार्यकर्ताओं को मीडिया मैनेजमेंट के गुर सिखाये। कार्यशाला के समापन सत्र में उपस्थित अव्यगतों द्वारा ध्वजावरण कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। कार्यशाला का संचालन भाजपा बिलासपुर जिलाध्यक्ष राजा पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले, संभागीय कार्यशाला के संयोजक नारायण चंदेल, सांसद लखन साहू, विधायक राजू क्षत्री, तोखन साहू, अम्बेस जांगड़े, खिलावन साहू, लखनलाल देवांगन, केराबाई मनहर, निर्मल सिन्हा, राजा पाण्डेय, रजनीश सिंह, घनश्याम कौशिक, किशोर राय, रामदेव कुमावत, सुरेन्द्र गुम्बर, दीपक साहू, कैलाश साहू, पवन गर्ग, राजेश शर्मा, नागेश्वरी साहू, प्रशांत सिंह, अहिल्या सिंह, सुशांत शुक्ला, हर्षिता पाण्डेय, समीरा पैकरा, राजेश तम्बोली, सल्लामुद्दी अशरफी, ज्वाला सूर्यवंशी, रामलाल साहू, चोवादास खाण्डेकर, गिरीश शुक्ला, धनीराम यादव, विष्णु अग्रवाल, राजेश्वर बंजारे, मोहित जायसवाल, शिवमोहन बघेल, मनहरण यादव, कपिल सिंह, व्ही.रामा राव, उमेश यादव, विश्राम कौशिक, कुबेर सर्राटी, उमाभारती सराफ, विद्या सिदार, गुरूमीत सलूजा, बांकेबिहारी गुप्ता, भूपचंद शुक्ला, राजेश्वर शर्मा सहित पदाधिकारीगण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

 

close