अंतिम दिन दिग्गजों ने भरा आवेदन..बेलतरा शतक तो.अर्धशतक से बिलासपुर चूका,सियाराम की बहू का भी दावा,पढ़िए पूरे नाम

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—बिलासपुर जिले के सातों विधानसभा में बेलतरा विधानसभा के टिकट दावेदारों ने बाजी मारी है। सीट से सर्वाधिक लोगों ने आवेदन किया है। अंतिम दिन बेलतरा में 29 लोगों ने आवेदन किए गये। इस प्रकार कुल 76 लोगों ने बेलतरा विधानसभा से दावेदारी की है। वहीं बिलासपुर विधानसभा में आवेदक फिफ्टी मारने से चूक गए। कुल 49 लोगों ने आवेदन जमाकर टिकट मांगा है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तैय्यब और विनोद साहू ने बताया कि बिलासपुर विधानसभा से जितने फार्म लिए गए। उतने ही लोगों ने जमा भी किये हैं। अंतिम दिन बिलासपुर विधानसभा के लिए दिग्गजों ने आवेदन जमा कर दावेदारी की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             टिकट दावेदारी के लिए पीसीसी का डेड लाइन खत्म हो चुका है। बिलासपुर में कुल 49 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की है। अंतिम दिन अशोक अग्रवाल,अटल श्रीवास्तव,एसपी चतुर्वेदी ने आवेदन जमा किया। एक दिन पहले रविन्द्र सिंह,जसबीर गुम्बर,शिवा मिश्रा,मनोज तिवारी समेत दिग्गजों ने आवेदन जमा किया था। इसी तरह बेलतरा में भी दिग्गजों के साथ अमितश राय जैसे युवाओं ने टिकट दावेदारी कर लोगों को चौंकाया है। तो बिलासपुर विधानसभा के लिए जावेद मेमन,शिवा नायडू जैसे कई युवाओं ने फार्म जमा कर अपने आप को प्रोजेक्ट किया है। बेलतरा विधानसभा दावेदारों की सूची में बसंत शर्मा का भी नाम सामने आया है।

      सबसे बड़ी बात कांंग्रेस से निष्कासित जनता कांग्रेस समर्थक बिल्हा एमएलए सियाराम कौशिक की बहू ने भी टिकट की दावेदारी की है।

बिलासपुर विधासभा दावेदारों के नाम

                    ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिलासपुर से जारी सूची के अनुसार नाम इस प्रकार है। अशोक अग्रवाल,

अटल श्रीवास्तव, जसबीर गुम्बर, रविन्द्र सिंह, एसपी चतुर्वेदी, चन्द्रप्रकाश वाजपेयी, डॉ.बद्री जायसवाल, अरूण तिवारी, डॉ.तरू तिवारी, रामशरण यादव, विवेक वाजपेयी,राजेश पाण्डेय,श्याम कश्यप,विजय पाण्डेय, उमेश कश्यप, दीपक पाण्डेय, शैलेन्द्र जायसवाल,जयश्री शुक्ला,अमृतांश शुक्ला, शिवा मिश्रा, मनोज तिवारी, शिबली मेराज खान,जावेद मेमन,वी.शिवा नायडू, तोलाराम रेलवानी, अजय कुमार नामदेव,शशि देवांगन, केशव गोरख, बसंत शर्मा, अमर बजाज,सुरेन्द्र कश्यप, कमल नरसिंग,आशिफ अली,देवाशीष लाल्टू घोष, सीमा सोनी,गणेश रजक,अजय पंत,प्रमोद कुमार नायक, हरमेन्द्र शुक्ला, सौरभ प्रताप सिंंह, केसरी,रमेश कुमार दुआ,भरत लाल लोनिया,परस राम दुबे,सुरेश सिंह गौतम,अनिल कुमार शुक्ला,आशुतोष लहरे,विकास दुबे का प्रमुख नाम है।

बेलतरा के दावेदारों की सूची–कुल संख्या 76

             बेलतरा में कुल 76 लोगों ने टिकट के लिए दावा किया है। अंतिम दिन 29 आवेदन जमा किए गए। दावेदारों में पुराने के साथ युवा कार्यकर्ताओं का भी नाम है।

                        दावेदारों के नाम भुवनेश्वर यादव,वीरेन्द्र कुमार साहू,राकेश शुक्ला,जसबीर सिंह गुम्बर,रोहित कुमार कौशिक, विनय कुमार शुक्ला, नीरज सोनी, राजेन्द्र सिंंह चावला, अनिल राठौर, चन्द्र प्रकाश वाजपेयी, लक्ष्मी कुमार गहवई, अजय सिंंह, गंगाराम लास्कर, अशोक मानिकपुरी, पिनाल उपवेजा, जगमोहन कश्यप, दिलीप पाटिल, सतेन्द्र कुमार कौशिक, बद्री प्रसाद शर्मा, पुष्पेन्द्र मिश्रा, दीपांशु श्रीवास्तव, गोवर्धन प्रसाद श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार नायक, अशोक कुमार शुक्ला, बसंत शर्मा, रूपेश शुक्ला, सुगंध साहू, परसराम यादव, वीरेन्द्र गौरहा, साखन दर्वे, आकाश कुमार सोनकर रविन्द्र सिंह ठाकुर, अशोक शस्त्री, राजेश कुमार, संतोष सूर्यवंशी, कृष्ण कुमार यादव, अमित तिवारी, राज कुमार कौशिक, शीतल मानिकपुरी, कैलाश नाथ कश्यप, राजेन्द्र प्रसाद धीवर, सैयद सिकन्दर बादशाह,अमितेष राय, कमला मिश्रा, रूपकली कुर्रे, मिथुन राजेश वर्मा, अंजली शर्मा, रवि कुमार बघेल, शोभा विरेन्द्र शर्मा, रामशंकर श्रीवास, प्रेमदास मानिकपुरी, मोहन लाल पटेल, आशा देवी कौशिक, रमेश कौशिक, शेष रेशु, लक्ष्मी तरूण साहू, उमाशंकर शर्मा, रज्जब अली, रामकुमार भोई, समीर शास्त्री, दिनेश कुमार कश्यप, योगेश यादव, पवन कुमार अवस्थी, स्मृति त्रिलोक श्रीवास, त्रिलोक चन्द्र श्रीवास, विष्णु यादव, अंकित गौरहा, मेला राम धीवर, प्रहलाद कोहली,विनोद साहू, राजेन्द्र कुमार साहू, सरोजनी लहरे, विजय लक्ष्मी, दशरथ सिंह ठाकुर,ज्योति सिंह ठाकुर नाम हैं।

बिल्हा विधानसभा से 36 दावेदार

बिल्हा विधानसभा से राजेन्द्र शुक्ला, अनिता शुक्ला का नाम प्रमुख दावेदारों में है। जनता कांग्रेस समर्थक बिल्हा एमएलए गीतांजली कौशिक ने भी टिकट की दावेदारी की है। गीतांजली कौशिक बिल्हा जनपद पंचायत की अध्यक्ष भी हैं। आवेदन जमा करने के अंतिम दिन हाईकोर्ट अधिवक्ता निरूपमा वाजपेयी ने भी बिल्हा के लिए आवेदन जमा किया है। बिल्हा के दावेदारों में कुल 36 नाम इस प्रकार है।

                          राजेन्द्र शुक्ला, मनहरण कौशिक,ममता कौशिक,सोनचन्द बंजारे,हजारी लाल भारद्वाज,उषा जाटवर, संदीप यादव, लक्ष्मीनाथ साहू,गौरी शंकर यादव, राजेन्द्र वर्मा, अनिता शुक्ला, विजय वर्मा,गीतांजली कौशिक, गौरव अग्रवाल, रोमहर्ष शर्मा, ज्वाला कौशिक,जगदीश कौशिक,सुरेश कौशिक,अम्बालिका साहू,जागेश्वरी वर्मा ,घनश्याम वर्मा, संपत जायसवाल, तोप सिंह राजपूत, इन्दिरा साहू, बबला साहू, शशि धृतलहरे, निरूपमा वाजपेयी,संतोष वर्मा, ग्वाल दास अनंत,तारण डन्टन.बिसहुआ राम साहू,ओम प्रकाश साहू, रामनारायण वर्मा, कृष्ण कुमार साहू, प्रशांत पाण्डेय, परस साहू।

close