कांग्रेसियों के जनसंवाद में खुला शिकायत का पिटारा….नेताओं का आरोप…धरातल से योजनाएं गायब..जनता परेशान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी ने जरहाभाठा क्षेत्र के व्यापारी,ऑटो चालक,टायर दुकान,ठेला ,गुमटी, ऑटो डीजल व्यपारियो से जंन संवाद किया । जनसवाद कार्यक्रम के पहले सभी कांग्रेसी शाम 5 बजे राजीव गांधी चौक में एकत्रित हुए। आस पास के व्यवसायियो, दुकान संचालकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया।
              जरहाभाठा क्षेत्र में जनसवाद के बाद कांग्रेस नेताओं ने बताया कि शहर के व्यवसायियो की समस्या एक ही है। सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों से छोटे व्यवसायियों की हालत खराब है। जीएसटी और नोटबन्दी के बाद व्यवसाय की मकर तोड़ टूट गयी है। जनता में बिजली-पानी बिल समस्या आम है। टायर और डीजल व्यवसायियो ने बताया कि तेल की कीमत बढ़ने से व्यवसाय प्रभावित हुआ है।
                 मिनी बस्ती, ओम नगर ,गुरुघासीदास मोहल्ले में सड़के कीचड़ से भरे हैं। स्थानीय लोग मच्छरों के प्रकोप परेशान है। आए दिन बिजली की समस्या से जनता को दो चार होना पड़ता है। कई लोगों ने बताया कि राशन कार्ड नही है। मिट्टी तेल मिल नही मिलने से बहुत परेशानी है। उज्ज्वला योजना में सिलेंडर तो मिल गया लेकिन गैस भराने का पैसा नही है।
               कांग्रेसियों ने बताया कि सरकार योजनाओ की बात करती है। लेकिन धरातल पर योजनाओं का नामो निशान नहीं है। जनसंवाद कार्यक्रम में प्रदेश सचिव पंकज सिंह,विजय पांडेय,अरुण तिवारी,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ,राजेश पांडेय,रविन्द्र सिंह,शेखर मुदलियार,राधे भूत,एसपी चतुर्वेदी,शिवा मिश्रा,पंचराम सूर्यवँशी,शैलेन्द्र जायसावाल,रमाशंकर बघेल,मिथलेश सेंट्री, ऋषि पांडेय,विनय जांगड़े,सुभाष ठाकुर एस एल रात्रे,,केशव गोरख,चित्र लेखा कांस्कार,तहरिमा,रूप कली कुर्रे,तरु तिवारी,जसबीर गुम्बर,बद्री यादव,गणेश रजक,सुभाष सराफ,बबलू पूरी गोस्वामी,मोती ठारवानी,विक्की आहूजा,राजेन्द्र सारथी,श्याम कश्यप,दीपक पांडेय,हर मेंद्र शुक्ला,हसीना,धात्री,राजकुमारी वर्मा,सोनमती यादव,उमेश कश्यप,नीलेश मसीह,कलीम खान,आदर्श पवार,मोहसिन खान,कमलेश चौहान,हेमन्त,सुनिल राजगीर,रेशम दाहिर,यशवंत पनिक,समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
close