हजारों किसानों के साथ आप कार्यकर्ताओं ने किया एसडीएम का घेराव..जसबीर ने पूछा…किसानों को कब मिलेगी राहत राशि

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— आम आदमी पार्टी नेता और बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंह ने शासन प्रशासन पर किसान हितों का विरोधी बताया है। जसबीर सिंह ने कहा कि किसान अपने अधिकार के लिए लड़ नहीं सकता है। कर्ज के बोझ तले दबा है। विरोध करने पर उसका मुंह बंद कर दिया जाता है। दो दिन पहले बिल्हा एसडीएम ने किसानो सूखा राहत और फसल बीमा आवेदन लेने से इंकार कर दिया। इसे लेकर किसानों में भयंकर आक्रोश है। आप नेता जसबीर ने पथरिया ब्लाक के सैकड़ों किसानों का आवेदन एसडीएम को दिया। उन्होने पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द सूखा राहत की राशि दिए जाने की मांग भी की।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                      सरदार जसबीर सिंह ने पथरिया ब्लाक सैकड़ों किसानों को सूखा राहत राशि नहीं मिलने की प्रशासन से शिकायत की है। आप नेता ने करीब 1000 हजार से अधिक किसानों के साथ अनुविभागीय कार्यालय पहुंचकर एसडीएम आराध्या को 350 से आवेदन दिया। जसबीर ने एसडीएम को बताया कि मानसून परवान पर है। लेकिन अभी तक किसानों को ना तो सूखा राहत की राशि दी गयी है और ना ही फसल बीमा का वितरण किया गया है। किसान कर्ज में डूबा है। आत्महत्या के लिए मजबूर है। लेकिन अभी तक शासन ने किसानों की खोज खबर नहीं ली है।

                    आप नेता ने एसडीएम आराध्या को बताया कि लाखों रूपए अभी वितरित नहीं किये गये हैं। अधिकारी लोग किसानों को जानबूझकर भगा देते हैं। एसडीएम से मुलाकात के दौरान किसानों के साथ रायपुर से सह संगठन मंत्री और चुनाव वार रूम प्रभारी सूरज उपाध्याय प्रमुख रूप से मौजूद थे। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष रवि यादव,  विधानसभा सचिव  संजय श्रीवास विधानसभा संगठन प्रभारी सूरज अनंत , विधानसभा उपाध्यक्ष किशोर आडवाणी नागेश ग्रुप , मधुसूदन मनहर ,ओम प्रकाश वर्मा , हीरा गर्ग , केवल दास बंजारे ,मुकेश यादव , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष गुलाम गौस समेत दर्जनों नेता मौजूद थे।

                                           जसबीर ने बताया कि दो दिन पहले बिल्हा एसडीएम ने किसानों के आवेदन लेने से इंकार कर दिया था। ऐसे अधिकारियों के चलते ही क्षेत्र के किसान परेशान हैं। आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हैं।

close