बिलासपुर— चकरभाठा थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर के कुछ घंटों बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी का नाम अमजद है। पत्नी और अपने दोनों बच्चों की हत्या के बाद आरोपी फरार था। पुलिस ने अमजज को थोक सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया है। लेकिन शाम होते ही आरोपी ने तारपीन तेल पीकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल आरोपी ने पत्नी और बच्चों की हत्या क्यों की अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
चकरभाठा थाना क्षेत्र के सत्तर खोली वार्ड नम्बर सात में बीती रात पत्नी समेत अपने दो बच्चों को गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। लेकिन चकरभाठा पुलिस ने कुछ घंटों बाद ही आरोपी अमजद को दोपहर बाद थोक सब्जी मण्डी से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार आरोपी को थाना लाने लाया गया। इसी बीच खबर मिली कि अमजद ने तारपीन तेल पीया है। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी। पुलिस ने आरोपी को आनन फानन में प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मालूम हो कि बीती रात अमजद अपनी पत्नी शरीफा बेगम, 11 साल की बेटी अंजुम निशा और 8 साल के बेटे अाफताब का सोते समय धारदार हथियार से गला रेत दिया। अमजद फेरी लगाकर मनिहारी का काबोबार करता है।