नगर की संगिनी महिला ग्रुप ने किया सावन उत्सव का आयोजन

Shri Mi
1 Min Read

रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशर)।नगर की संगिनी महिला ग्रुप ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों में  तारा गुप्ता  ,चंद्रावती गुप्ता , मधु गुप्ता , चंदा सिंह , रूपवती जयसवाल , उषा गुप्ता , शर्मिला गुप्ता , डॉ रंजना अग्रवाल डॉ.प्रज्ञा जायसवाल का स्वागत कर किया गया। अतिथियों ने उक्त कार्यक्रम के आयोजन पर संगिनी महिला ग्रुप को बधाई दी। प्रतियोगिता में सावन सुंदरी,मटकी फोड़,कुर्सी दौड़,मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।सावन सुंदरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भर्वीय जयसवाल द्वितीय स्थान  नीलू केशरी तृतीय स्थान जूली केशरी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान प्रियंका केसरी द्वितीय स्थान सुधा जयसवाल तृतीय स्थान दीपा केसरी कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान डॉक्टर रंजना अग्रवाल द्वितीय स्थान पूनम गुप्ता मेहंदी प्रतियोगिता में पहला स्थान लक्की जयसवाल दूसरा स्थान सुधा तिवारी तीसरा स्थान में सोनम केशरी एवं पारुल यादव स्थान प्राप्त की कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close