करूणा शुक्ला ने किया पदाधिकारियों को रिचार्ज..कहा..बेनकाब होंगे कमीशनखोर….विजय का एलान जीतेंगे सातों सीट

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर–शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई। हमेशा की तरह बैठक का आयोजन कांग्रेस भवन में किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी के अलावा वरिष्ठ नेत्री और पूर्व सांसद करूणा शुक्ला, पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव  विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के नए भवन राजीव भवन को लेकर बधाई प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद चुनाव की विशेष रणनीति बनायी गयी।
                     बैठक को करूणा शुक्ला ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि बूथ से लेकर सेक्टर और जोन तक जिला कांग्रेस पदाधिकारी समन्वय से कार्य करें। जनसंपर्क कर जनता से संवाद करें। जनसमस्याओं को गंभीरता से लेकर दूर करने का त्वरित प्रयास करें। पूर्व सांसद ने कहा कि मोबाईल से लेकर राफेल विमान तक कमीशनखोरी हुई है। भाजपा सरकार के खेल को जनता के बीच उजागर करना है। कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होते ही हमें स्वच्छ प्रतिस्पर्धा को बंद कर  प्रत्याशी को जिताने जी जान से जुट जाना है।
                     करूणा शुक्ला ने नए पदाधिकारियों का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि पिछले पंद्रह सालों में प्रदेश की 7 0 हजार बेटियां गायब हो चुकी हैं। इसका हिसाब जनता के साथ मिलकर प्रदेश सरकार से मांगना है।
                     जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने नई कार्यकारिणी से जिले की सातों विधानसभा जिताने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि सिद्ध करना है कि हम भाजपा के झूठे अलोकतांत्रिक चेहरे को उजागर करने में सक्षम हैं। रसोई गैस, पेट्रोलियम पदार्थों से लेकर दैनिक जीवन से जुड़ी सभी चीजें दिनों दिन महंगी होती जा रही है। बढ़ती बेरोजगारी, अराजकता, निरंकुशता से जनता परेशान है। किसान से लेकर कर्मचारी तक सबका शोषण किया जा रहा है। सरकार की वायदा खिलाफी के खिलाफ आंदोलन का अलख जगाना है।
                       प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, वैजनाथ चंद्राकर, प्रदेश प्रवक्ता शैलेष पांडेय, अर्जुन तिवारी, पूर्व विधायक अरूण तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश वाजपेयी, उत्तम वासुदेव, विष्णु यादव ने भी बैठक को संबोधित किया। सभी नेताओं ने कांग्रेस की विचारधारा पर प्रकाश डाला। राहुल के संदेश को जन जन तक पहुंचाकर नफरत की राजनीति करने वालों को मुंह तोड़ जबाब देने को कहा।
बैठक की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल चौहान ने बताया कि दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जमकर उत्साह देखने को मिला।  जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी की लगभग पूरे सदस्यों की उपस्थिति में बैठक हु। जिले के सभी ब्लाॅक अध्यक्षों मरवाही मनोज गुप्ता, बिल्हा विनोद दिवाकर, मस्तूरी विरेन्द्र शर्मा, तखतपुर शिवबालक कौशिक, पेण्ड्र्ा प्रशांत श्रीवास, गौरेला अमोल पाठक, बेलतरा झगर राम सूर्यवंशी ने संगठन को लेकर अपने सुझाव विचार और परेशानियों को नेताओं के सामने रखा। इस दौारन मतदाता सूची में चल रहे 21 अगस्त तक के पुनरीक्षण प्रक्रिया में पूरी सक्रियता से भाग लेकर बी. एल. ए. नियुक्ति की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
close