बिलासपुर— मस्तूरी में एक मजदूर ने जहर खाकर आत्महत्या की है। मजदूर की मौत सिम्स में हुई है। मजदूर ने जहर क्यों खाया। इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। मरीज ने होश में आने से पहले ही दम तोड़ दिया। इसलिए उसका बयान नहीं लिया जा सका है। उसके बेटों ने बताया कि जहर खाने की वजह उन्हें भी नहीं मालूम है। क्योंकि उस समय घर में कोई नहीं था।
मस्तूरी थाना क्षेत्र के कर्रा निवासी बहोर सिंह पिता रतन निषाद उम्र 40 साल 11 अगस्त की दोपहर अकेले घर में था। इसी दौरान उसने जहर का सेवन किया। आस पास के लोगों को जानकारी मिली तो बहोर सिंह को मस्तूरी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को सिम्स में करीब सवा नौ बजे भर्ती कराया गया। रात्रि करीब 11 बजे बहोर सिंह ने बेहोशी की हालत में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार बेहोशी की हालत में होने के कारण बहोर सिंह का बयान नहीं हो सका। बहोर सिंह के लड़कों ने बताया कि जहर सेवन का क्या कारण हो सकता हैं। उन्हें नहीं मालूम। फिलहाल परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद मृतक को सौंप दिया गया है। मामला जीरो में कायम कर स्थानीय थाने में भेज दिया गया है।