मिडिल स्कूल शिक्षा कर्मी सस्पेंड, गिरफ्तारी की खबर मिलने पर DEO ने की कार्रवाई

Shri Mi
1 Min Read

कांकेर।जिले के अंतागढ़ विकासखण्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बोड़ागांव के शिक्षक एल.बी. लालचंद मण्डावी के विरुद्ध पुलिस थाना कांकेर से गिरफ्तारी की लिखित सूचना प्राप्त होने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री मण्डावी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम-1966 के नियम 9 के उपनियम 2(क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर मुख्यालय खंडशिक्षा अधिकारी अंतागढ़ नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall
हमसे facebook पर जुड़े-  www.facebook.com/cgwallweb
twitter- www.twitter.com/cg_wall

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close