जब भाजयुमों नेता ने कहा…बीयू का नाम अटल बिहारी वाजपेयी किया जाए..बताया..तभी सच्ची श्रद्धांजलि

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर– भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने बिलासपुर विश्वविद्यालय का नाम अटल बिहारी वाजपेयी करने की मंशा जाहिर की है। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने बताया कि नामकरण को लेकर बिलासपुर जनता की जनभावनाओं को सीएम तक पहुंंचा दिया गया है। यह जानकारी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के दीपक ठाकुर ने दी।
                         दीपक ठाकुर की अगुवाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पुराना बस स्टैण्ड डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में  श्रद्धांजलि दी। भारी मन और नम आंखों के साथ युवा मोर्चा ने अटल को याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद दीपक ठाकुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होने बताया कि बिलासपुर विश्वविद्यालय का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी किया जाए। बिलासपुर जनता की भावनाओं को मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह तक पहुचा दिया गया।
            भाजयुमो के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जोर देते हुये कहा कि अगर बिलासपुर विश्वविद्यालय का नाम छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता स्व.अटल के नाम से रखा जाता है तो सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। मौके पर प्रमुख रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुशांत शुक्ला, दुर्गेश पाण्डेय, विष्णु सोनी, आदित्य तिवारी, अमित तिवारी, तामेश कश्यप, इंशु गुप्ता, नवीन उभरानी, सन्नी रजक, शरद यादव, आनंद कश्यप, आशीष कोरी, विपिन नामदेव, प्रशांत यादव, भानू श्रीवास, पिंटू महिलांगे, अमित कश्यप, ब्रिजेश शर्मा, संजू श्रीवास, दिपेश सोनी, रोशन सिंह, महेश् राव, नीतिन छाबड़ा, विकास सलूजा, करणवीर अरोरा, अपेन्द्र गोले, जतिन जोतवानी, संजीव कश्यप, लखन भगतानी, महेन्द्र जायसवाल, संजय कश्यप, महेन्द्र जायसवाल, अभिलेश शर्मा, लक्की श्रीवास सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
श्रीमान संपादक महोदय,
TAGGED: , , , ,
close