बिल्हा में चाहिए सतनामी समाज का प्रतिनिधित्व..जिला पंचायत महिला सदस्य ने कहा…25 हजार से जीतेंगे चुनाव

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—जिला पंचायत सदस्य शशिसम्पुर ने दावा किया है कि यदि हाईकमान ने सतनामी समाज से किसी को दिया तो बिल्हा विधानसभा 25 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीतेंगे। सतनामी समाज की तरफ से टिकट दावेदार शशिसम्पुर धृतलहरे की माने तो यदि कांग्रेस पार्टी सतनामी समाज को  टिकट देती है तो बिल्हा से कांग्रेस की जीत सौ प्रतिशत पक्की है। इसकी मुख्य वजह बिधानसभा में सतनामी समाज से सर्वाधिक वोट हैं। बावजूद इसके सतनामी समाज के प्रतिनिधित्यव को महत्व नहीं दिया जा रहा है।
                   कांग्रेस नेत्री और बिल्हा विधानसभा से टिकट दावेदार शशिसम्पुर घृतलहरे ने बताया कि बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत सरगॉव में मामले को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पी.एल.पुलिया के सामने रखा गया है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री .डॉ चरणदास महंत भी मौजूद थे। दोनों नेताओं को बिल्हा की वस्तुस्थिति अवगत कराया गया।
                       जिला पंचायत सदस्य शशिसम्पुर घृतलहरे ने बताया कि समाज से जुड़े अन्य टिकट दावेदारों ने भी पुनिया का स्वागत किया। सभी ने एक होकर बिल्हा विधानसभा में सतनामी समाज को नेतृत्व दिए जाने की मांग की है।
           शशिसम्पुर घृतलहरे के अनुसार बिल्हा विधानसभा क्षेत्र एससी, एस टी.और ओबीसी बाहुल्य वाला है। सतनामी समाज से सर्वाधिक  82000 मतदाता हैं। बावजूद इसके समाज को नेतृत्व नहीं दिया जा रहा है। अगर सतनामी समाज से बिल्हा विधानसभा से कांग्रेस पार्टी विधायक का टिकट देती है तो पार्टी को बिल्हा से 25000 से अधिक मतों से जीत होगी।
                   शशि ने बताया कि क्षेत्र में अवैध उत्खनन का बोलबाला है। चोरी छिपे रसूखदार लोग शराब बेच रहे हैं। जिसका सबसे बड़ा नुकसान सतनामी समाज को उठाना पड़ता है। समाज के लोगों ने मिलकर कई बार पूर्ण शराब बंदी की मांग की। लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया। उल्टा शराब की चोरी छिपे बिक्री बढ़ गयी है। क्षेत्र में पानी ,बिजली,सड़क ,सिचाई की हालत से बद से बदतर है। इन तमाम विसंगतियों और परेशानी को दूर करने सतनामी समाज के दावेदार को टिकट दिया जाना जरूरी है।
close