बिलासपुर— केरल में बाढ़ की भयंकर त्रासदी से देश परेशान है। देश के कोने कोने से केरलवासियों के लिए सहयोग के आगे आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक रैक चावल के अलावा करोड़ों रूपए में सहायता देने का एलान किया है। इसी क्रम में आम जनता के साथ कर्मचारियों ने एक महीने का वेतन बाढ़ की त्रासदी झेल रहे केरल वासियों को देने का फैसला किया है।
राहत के लिए बढ़ते हाथ के बीच पंजाब नैशनल बैंक ने भी कदम बढ़ाया है। आल इंडिया पीएनबी आफिसर्स एसोसिएशन मंडल सचिव ललित अग्रवाल ने बताया कि केरल के बाढ़ पीड़ितों को पूरे देश से राहत उपलब्ध करवाया जा रहा है। केरल बाढ़ पीड़ित कोष के नाम पर गोवन्दपुरम, कालीकट में खाता सँख्या 4274002100004914 में कोई व्यक्ति या संस्था मदद के लिए राशि जमा कर सकता है।
आम जनता से कोई भी सहृदय इंसान यदि केरल की जिन्दगी को पटरी पर लाने के लिए आर्थिक मदद कर सकता है। मदद करने के इच्छुक लोग पंजाब नैशनल बैंक की किसी भी शाखा में जाकर दिए गए नम्बर में सीधे राशि जमा करवा सकता है। यदि अन्य बैंको के ग्राहक सहयोग करना चाहते है तो वे आईएफएस कोड PUNB0427400 से राशि आरटीजीएस/एनईएफटी भी कर सकते हैं।
ललित ने बताया कि जनता से मिली राहत राशि और दानराशि को मुख्यमंत्री रिलीफ फंड के जरिए बाढ़ पीड़ितों तक पहुचाई जायेगी। उम्मीद है कि संकट की इस घड़ी में सभी देशवासी केरल का साथ देकर पुनर्निर्माण में सहायक बनेंगे।