महिला कांग्रेस का एलान…24 अगस्त को बिलासपुर पदयात्रा…इन्द्राणी मिश्रा और फूलो नेताम होंगी शामिल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—महिला कांग्रेस शहर और ग्रामीण नेत्रियों ने कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक के बाद बिलासपुर पदयात्रा का एलान किया है। सीमा पाण्डेय ने बताया कि पदयात्रा के माध्यम से महिलाओं तक भाजपा सरकार की कथनी और करनी को पहुंचाया जाएगा। पदयात्रा में महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी इन्द्राणी मिश्रा और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम विशेष रूप से शामिल होंगी।
                         महिला शहर और ग्रामीण कांग्रेस की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई। बैठक में पीसीसी के निर्देश पर बिलासपुर पदयात्रा करने का फैसला लिया गया। बैठक का आयोजन ग्रामीण अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे शहर अध्यक्ष सीमा पाण्डेय की अध्यक्षता मे हुई। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम के निर्देशानुसार बिलासपुर मे पदयात्रा को लेकर निर्णय लिया गया।
        अनिता लव्हात्रे और सीमा पाण्डेय ने बताया कि बैठक में मौजूद सभी नेत्रियों ने निर्णय लिया है कि 24 अगस्त को पदयात्रा का कार्यक्रम होगा। पदयात्रा के माध्यम से प्रदेश सरकार की  कथनी और करनी को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी इन्द्राणी मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम भी शामिल होंगी।
        अनिता और सीमा ने जानकारी दी है कि बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने सभी ब्लॉक अध्यक्षों और सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है।
बैठक मे मुख्यरूप से प्रदेश उपाध्यक्ष आशा सिंह,शोभा चाहील,अन्नू पाण्डेय,प्रतिमा सहारे, मन्जू त्रिपाठी,आफरोज खान,पुष्पा दुबे,रीता मजूमदार,बबिता दुबे,माया गन्धर्व,कविता पाण्डेय,नीलिमा सिंह,कुमारी कैवर्त्य,गौरी मुद्लियार,पिंकी निर्मल बत्रा,पुष्पा यादव,दुर्गा मिश्रा,अर्चना सिंह,शारदा साहू,रेखा तान्डी,त्रिवेणी भोई,गिरिजा पोत्ताम,मालती वाकरे और शहर के दोनो ब्लॉक के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share This Article
close