पूर्व प्रधानमंत्री को युवा कांग्रेस ने किया याद…राजीव को बताया सद्भभावना दूत…कहा भारत में संचार क्रांति का जनक

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर– युवा कांग्रेस नेताओं ने सद्बावना यात्रा निकालकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 74 वी जयंती पर याद किया। सदभावना यात्रा में युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष शिवा नायडू, प्रदेश सचिव जावेद मेमन समेत जनमानस भी शामिल हुए। सद्यभावना यात्रा के अंत में सभी ने राजीव गांधी चौक पहुंकर प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
                 युवा कांग्रेस नेताओं ने शहर अध्यक्ष शिवा नायडू की अगुवाई में अल सुबह सद्भावना यात्रा निकली। सद्भावना यात्रा सत्यम चौक से ख़िलाडियों और युवा कांग्रेस नेताओं के साथ राजीव गांधी चौक पहुंची। इस दौरान सभी खिला़ड़ी और युवा नेताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन भेंटे। पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला।
                 शिवा नायडू और जावेद मेमन ने बताया कि भारत में संचार क्रांति के पुरोधा व्यक्ति हैं। प्रधनमंत्री रहते 18 साल के युवाओं को लोकतंत्र में वोट देने का अधिकार दिया। युवाओं को रोजगार के साथ देश और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कर कानून बनाया। उन्होने युवा भारत के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।
                  इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने राजीव गांधी के जन्मदिन पर देश की एकता और अखंडता का शपथ लिया।  शिवा नायडू ने कहा आज हर हाथों में मोबाइल राजीव गांधी की देन है। भले भाजपा सरकार संचार क्रांति का श्रेय ले रही हो लेकिन हर हाथों में काम और हर हाथों में मोबाइल पहुंचाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जाता है।
                  देश मे भ्र्ष्टाचार को लेकर चिंतित राजीव गांधी ने शहर से गांव तक पंचायती राज स्थापित कर लोकतंत्र को मजबूत बनाया। महिलाओं को पंचायती राज का अहम हिस्सा बनाया गया। आज पंचायत से संसद तक महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी का श्रेय राजीव गांधी को ही जाता है। इसी कड़ी में अब राहुल गांधी ने भी महिलाओं को 50% आरक्षण देने का एलान किया है।
                       युवा कांग्रेस नेताओं के साथ सभी खिला़डी सद्भावना यात्रा में शामिल लोगों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन भेंट किया। इस दौरान विशेष रूप से शेख मुइनुद्दीन ,हर्ष परिहार,विनय बेधे ,जहूर अली,शेरू असलम,वकार खान,रेहान रजा, आबिद अली,लखन नागदेव,अयाज खान ,मनोज यादव,रोहित सिंह ,शुभम गेडाम,आकाश ताम्रकार,रोहित रजक,असद खान,मन्ना कुमार ,यशश्वीय शर्मा ,मनीष शुक्ल ,शम्मी सहलगल, ओमप्रकाश समेत जिला हैंडबॉल संघ पदाधिकारी खिलाड़ी और कांग्रेस नेता मौजूद थे।
close