शिक्षक दिवस:प्रदेश के 37 उत्कृष्ट शिक्षकों का होगा सम्मान,DPI से सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची जारी,देखे पूरी सूची

Shri Mi
4 Min Read

रायपुर।शिक्षक दिवस पर इस साल 37 उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान किया जाएगा।सोमवार को लोक शिक्षा संचालनालय ने उत्कृष्ट शिक्षक अवार्ड से सम्मानित होने वाले शिक्षक की सूची जारी कर दी है।साथ ही पत्र सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किया है।लोक शिक्षण संचालनालय से जारी पत्र में कहा गया है कि अवार्ड पाने वाले सभी शिक्षको को तीन सितंबर को रायपुर में उपस्थित होना है और इस बात का भी निर्देश दिया गया है कि अगर वो चाहे तो अपने साथ एक व्यक्ति को ला सकते है।जिसकी सभी व्यवस्थाए विभाग की ओर से की जाएगी।वही चार सितंबर को राजभवन में अवार्ड रिहर्ल्सल किया जाएगा,जबकि 5 सितंबर राज्यपाल के हाथों शिक्षकों को उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

जिन टीचरों को उत्कृष्टता सम्मान मिलेगा उनमे दीप्ति गुप्ता प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल सोमनी पाटन जिला दुर्ग,कृष्ण कुमार धुरंधर शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिरसा कला पाटन जिला दुर्ग,नासिर खान व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल गिरहोला चारामा जिला कांकेर,भूषण साहू प्रधान पाठक शासकीय हाई स्कूल गिरहोला चारामा जिला कांकेर,टीकादास मरावी प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गुरमुर पेंड्रा बिलासपुर ,भूपेंद्र शर्मा व्याख्याता पंचायत शासकीय हाई स्कूल खपरी,तखतपुर जिला बिलासपुर,संतोष कुमार साहू शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहेना पिथौरा जिला महासमुंद ,चमनलाल चंद्राकर व्याख्याता शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक शाला महासमुंद जिला महासमुंद,घनाराम देशमुख व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा,बालोद जिला बालोद,संजय मार्टिन शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भरदा डोंडी लोहारा बालोद,संतोष वर्मा व्याख्याता पंचायत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिवनी अभनपुर जिला रायपुर ,हितेश दीवान व्याख्याता जे आर दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुर जिला रायपुर, दिनेश चंद्र खत्री व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नगरी जिला धमतरी,रामदुलार प्रजापति व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नगरी जिला धमतरी,बृजेश पांडे प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परसा अंबिकापुर जिला सरगुजा,प्रिस्का कुजूर प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोटमा अंबिकापुर जिला सरगुजा ,शैलबाला कर्ण व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला घरघोड़ा जिला रायगढ़,सुरेंद्र कुमार मिश्रा प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला केन्द्वहिबाट,बरमकेला जिला रायगढ़, शिवप्रसाद कौशिक व्याख्याता पंचायत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बैतलपुर जिला मुंगेली,जय मंगल सिंह ध्रुव प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करही मुंगेली जिला मुंगेली ,जगन्नाथ हिमधर व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल पटियापाली जिला कोरबा ,पीला सिंह चौहान प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धनगांव बेमेतरा जिला बेमेतरा, मोहन बंजारे प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहतरा नवागढ़ जिला बेमेतरा,विनोद सिंह भदोरिया व्याख्याता शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पोड़ागुड़,जगदलपुर जिला बस्तर, गंगाराम कश्यप प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में मेंजरीपदर तोकापाल,जिला बस्तर, सुदामा प्रसाद मिश्रा प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला राजा पारा जशपुर जिला जशपुर,पवित्र मोहन बेहरा शिक्षक,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पगसुआ,पत्थलगांव जिला जशपुर,अशोक कुमार मिश्रा प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कटगोड़ी कोरिया जिला कोरिया, बीके टभैया प्राचार्य शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरस गांव जिला कोंडागांव,गरीबा राम मंडावी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बनियागांव जिला कोंडागांव ,चूड़ामणि वर्मा प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला पैट पैजनी बलौदा बाजार,इनुराम वर्मा शिक्षक पंचायत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मुड़पार सिमगा जिला बलौदा बाजार,रवींद्रनाथ कर्महे शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खैरागढ़ जिला राजनांदगांव,सीमांचल त्रिपाठी प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सूरजपुर,कमलेश्वर सिंह व्याख्याता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला खैरागढ़ जिला राजनांदगांव,के डी देवांगन प्रधान पाठक शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करलसाना,रायणपुर जिला नारायणपुर,रतन लाल बघेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला फरस गांव जिला नारायणपुर शामिल हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close