डेंगू के खिलाफ प्रशासन अलर्ट…कलेक्टर दयानन्द ने कहा….अब तक कुल 14 पाजीटिव मरीज..बिलासपुर के 5 लोग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर– कलेक्टर पी.दयानन्द ने पत्रकारों को बताया कि शहर और जिला के लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। डेंगू पूरी तरह से नियंत्रण में है। बिलासपुर जिले से अब तक डेंगू के कुल 14 मामले सामने आए हैं। इसमें शहर के बाहर से डेंगू के कुल 7 मरीज हैं। कलेक्टर ने कहा कि निगम प्रशासन के अलावा स्वास्थ्य महकमे को मामले में विशेष ध्यान देने को कहा गया है। फिलहाल डेंगू पूरी तरह से नियंत्रण में है।
                  मंथन में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि लोगों को परेशान होने की जरूरत नही है। डेंगू के खिलाफ हर संभव एतिहात भरे कदम उठाए गए हैं। डेंगू को लेकर शासन पुरी तरह से गंभीर है। कुल मिलाकर डेंगू पर प्रशासन का पूरी तरह से नियंतत्र में है। कलेक्टर ने बताया कि पल पल की मानिटरिंंग हो रही है। स्वास्थ्य और निगम प्रशासन को सुरक्षा के सख्त निर्देश दिया गया है।
        पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कलेक्टर ने कहा कि कूलिंग सिस्टम से लेकर नालियों की साफ सफाई पर निगम प्रशासन विशेष ध्यान दे रहा है। जमे हुए पानी की तत्काल निकासी की जा रही है। नालियों को साफ सुथरा रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वार्डों में संभावित चुने हुए क्षेत्रो में प्राथमिकता के साथ फागिंग मशीन चलायी जा रही है। उन्होने कहा शहर के सभी वार्डों में फ्यूमिगेशन किया जाएगा।
                पत्रकारों को जानकारी देते हुए पी.दयानन्द ने कहा कि जिले में अब तक कुल 14 डेंगू के मरीजों की जानकारी है। इसमें जिले के बाहर से 7 मरीज हैं। बिलासपुर शहर से पांच मरीजों को डेंगू पाजीटिव पाया गया है। कलेक्टर ने बताया कि जिले के बाहर से अब तक 47  संदेहियों में से मात्र 7 लोगों में ही डेंगू पाजीटिव पाया गया।
                      बिलासपुर शहर से 28 लोगों को भर्ती किया गया। इसमें 5 लोग डेंंगू पाजीटिव पाए गए हैं।
close