पीसीसी को रायशुमारी रिपोर्ट का इंतजार…जिला और ब्लाक अध्यक्ष भी देंगे परामर्श…बैठक में हुई जमकर चर्चा

BHASKAR MISHRA
Randeep Surjewala, Congress, Pm Narendra Modi,बिलासपुर–जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष की अगुवाई में जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। तीन घंटे तक चली बैठक में आगामी चुनावों में जिला कांग्रेस की भूमिका, रणनीति समेत जिले के संभावित प्रत्याशियों के आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया। जिला कार्यकारिणी ने प्रत्याशी चयन को लेकर सर्वसम्मति से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को अधिकृत किया।  बैठक में चुनावों को लेकर कार्यकारिणी पदाधिकारियों के बीच रणनीति भी बनी। पदाधिकारियों ने अपने बूथ पर कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया।
                             प्रदेश कांग्रेस ने सभी ब्लॉकों से रायशुमारी के बाद संभावित प्रत्याशियों की सूची मांगी है। प्रत्येक विधानसभा के समन्वयक बूथ, सेक्टर, जोन कमेटी से रायशुमारी के बाद खुद के विचार के साथ रिपोर्ट प्रदेश पीसीसी तक पहुचाने को कहा गया है।
               जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी की अगुवाई में सभी विधानसभा के संभावित प्रत्याशियों समेत अन्य सांगठनिक मुद्दों पर जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की अहम बैठक हुई। बैठक करीब तीन घंटे तक चली। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से ब्लॉकों से मिले आवेदनों को जिलाध्यक्ष के अभिमत के बाद प्रदेश कांग्रेस को देने का निर्णय लिया।  विजय केशरवानी ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों से आगामी चुनावों को लेकर अत्यधिक सजग रहने को कहा।
                            जिला ग्रामीण कांग्रेस प्रवक्ता अनिल चौहान ने बताया कि जनता भाजपा के कुशासन, भ्रष्टाचार और निरंकुश शासन से त्रस्त है। सभी पदाधिकारियों ने राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार सर्वप्रथम अपने बूथ को मजबूत करने का संकल्प को बैठक में दोहराया। बैठक में फैसला लिया गया है कि जिलाध्यक्ष के परामर्श के बाद जिले के सभी संभावित प्रत्याशियों के नामों की सूची प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को सौपा जाएगा। प्रवक्ता  मोहम्मद जस्सास ने बताया कि बैठक में आगामी चुनावों को लेकर रणनीति बनायी गयी है।
close