सेवादल नेता अशोक ने कहा…संचार क्रांति के जनक हैं राजीव…कल तक विरोध करने वाले आज बांट रहे मोबाइल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को जन्म दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने याद किया। कांग्रेसियो ने तैल चित्र पर माल्यार्पण कर राजीव गांधी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। देवरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सेवादल जिला अध्यक्ष अशोक शुक्ला समेत सभी नेताओं ने भारत रत्न राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश भी डाला।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष अशोक शुक्ला की अगुवाई में भारत रत्न राजीव गांधी की जयंति मनाई गई। तैल चित्र पर फूल माला चढ़ाकर राजीव गांधी के व्यक्तित्व नेताओं ने याद किया। अशोक शुक्ला ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी को भारत में संचार क्रांति के अलख जगाने का श्रेय जाता है। उन्होंने कम्प्यूटर क्रांति लाकर देश को आधुनिक बनाने का संकल्प लिया। एक दौर था जब भारतीय जनता पार्टी कम्प्यूटर क्रांति के खिलाफ राग अलापा था। आज उसी पार्टी के नेता मोबाइल बांटकर संचार क्रांति की बात करते हैं।

                                         अशोक शुक्ला ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे। उन्होने अल्पकाल में देश की समस्याओं का तेजी से निराकण किया। भिंडरवाला समझौता समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बेलतरा विधान सभा क्षेत्र के  गांव सरवन देवरी मे जयन्ती कार्यक्रम के दौरान अशोक शुक्ला ने कहा कि  राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था कर सत्ता का विकेन्द्रीकरण किया। 18 साल के युवाओ को मताधिकार का अवसर दिया।

               जयंति कार्यक्रम के बीच सेवादल कार्यकर्ताओ ने अशोक शुक्ला की अगुवाई में पौधरोपण भी किया। सभी नेताओं ने पौधा लगाने का बाद संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस मौके पर सेवा दल नेता गंगा राम लस्कर,रामकुमार टिखले झाड़ेश्वर खरे, प्रह्लाद कोहली, सुशील राज कुमार ,माधुरी, सजनी पिरिया मोनिका समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close