विनोद तिवारी को जनता कांग्रेस ने कहा विषैला सांप….प्रवक्ता ने बताया…किसी भी पार्टी और विचार का नहीं होगा सगा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
रायपुर—जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे युवां प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी के पार्टी छोड कांग्रेस में प्रवेश को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।जनता कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुब्रत डे ने कहा कि मुहावरा सच साबित हो गया कि सांप को कितना भी दूध पिलाओं काटेगी ही।
                         मालूम हो कि जनता कांग्रेस प्रदेश युवा प्रकोष्ठा के अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कांग्रेस मंच जंजीगीर में कांग्रेस का झण्डा थाम लिया है। विनोद तिवारी को दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में भूपेश बघेल ने सदस्यता दी है। इसके बाद जनता कांग्रेस में हलचल मच गयी। जनता कांग्रेस प्रवक्ता सुब्रत डे ने प्रेस नोट जारी कर विनोद तिवारी को सांप बताया है।
        प्रदेश जनता कांग्रेस प्रवक्ता सुब्रत डे ने पार्टी कार्यालय से प्रेस नोट जारी कर कहा है कि मुहावरा सच साबित हुआ है कि सांप को कितना भी दूथ पिलाओ वह काटेंगा ही। विनोद तिवारी ने यही किया। सुब्रत डे ने कहा कि विनोद तिवारी को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने सदैव सर्वोच्चय पद और सम्मान दिया। जोगी परिवार ने सदैव उसे अपने परिवार का सदस्य माना। ठीक चुनाव से पहले राजनैतिक लालसाओं और अनैतिक इच्छाओं की पूर्ति के लिये विनोद ने पार्टी को धोखा दिया। पार्टी के साथ विश्वासघात किया है।
                     डे के अनुसार जो व्यक्ति अपनी राजनैतिक उत्पत्ति देने वालों को छल सकता है। ऐसा व्यक्ति किसी भी पार्टी से विश्वासघात कर सकता है। जनता  कांग्रेस ने कहा कि विनोद तिवारी ने प्रमाणित कर दिया कि सांप को कितना भी दूध पिलाओं वो अंत में काटेगा ही।
Share This Article
close