फेसबुक लाइव में सुझाव,बधाई के साथ शिकायत भी..मंत्री ने दिया तत्काल आदेश…दूर हुई लोगों की समस्या

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने फेसबुक लाइव के माध्यम से जनता के साथ संवाद किया। सवालों का जवाब दिया। युवाओं से परामर्श भी मांगा। फेसबुक पर लोगों ने शहर के विकास और सुविधाओं के साथ समस्याओं पर बेबाकी से अपनी बातों को रखा। अमर अग्रवाल ने भी परामर्श को स्वीकार करते हुए समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने बात कही।
फेसबुक लाइव कार्यक्रम के माध्यम से मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि शहर का तेजी से विकास हुआ है। लोगों की समस्याओं को दूर किया गया है। अमर ने आम जनता को स्वच्छता अभियान में मिली सफलता के लिए बधाई भी दी। इस दौरान लोगों ने आन लाइन फेसबुक पर अमर अग्रवाल अग्रवाल को अस्थायी स्थानीय समस्याओं को पेश किया। कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि कुछ ऐसे भी उपाय है जिन्हें कुछ नए तरीका अपनाकर समस्याओं को दूर किया जा सकता है। अमर ने लोगों के सुझाव को प्राथमिकता में लेकर तत्काल संबधित विभाग को समस्या निराकरण के निर्देश दिए।
                 मालूम हो कि निकाय मंत्री लगातार फेसबुक लाइव के माध्यम से आम जनता से रूबरू होकर सीधा संवाद कर रहे हैं। लोगों की तरफ से लाइव कार्यक्रम को तरजीह भी मिल रही है। लोग मंत्री से सीधे संवाद कर समस्याओं को खुलकर रख रहे हैं। उसका निराकरण भी तत्काल किया जा रहा है। तो वही फेसबुक लाइव कर्मचारियों के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है।
close