भाजपा नेता सत्यापित करेंगे मतदाताओं के नाम…मनीष ने बताया…सम्मेलन में मंत्री देंगे कार्यकर्ताओं को टिप्स

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल की जरूरी बैठक में नेताओं ने चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की। बैक में मतदाता सूची प्रकाश के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर वार्ड भ्रमण करने का फैसला लिया गया। मंडल प्रभारी एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वार्डों में जाकर मतदाताओं के नाम का पुनरीक्षण अनिवार्य है। सभी लोगों को बूथ संरचना के अनुसार पन्ना प्रमुख कार्यकर्ताओं की नियुक्ति गंभीरता के साथ करें। लापवाहियों को अनदेखी नहीं किया जाएगा।
                                                   भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल की जरूरी बैठक में एक से लेकर वार्ड क्रमाक 11 के सभी भाजपा नेताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रभारी और एल्डरमैन मनीष अग्रवाल की अगुवाई में हुई। बैठक में चुनावी रणनीतियों को लेकर विस्तार चर्चा हुई। मनीष ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गंभीरता से पार्टी निर्देशों को लेना होगा। मतदाता सूची प्रकाशन के पूर्व मतदाताओं के नाम का पुनरीक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है। बूथ स्तर की कमेटी वार्ड प्रभारी के बाद सबको बूथ संरचना के अनुसार पन्ना प्रमुख कार्यकर्ता की नियुक्ति जल्द से जल्द करना होगा।
        मनीष नेक हा कि वार्ड के सभी कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची लेकर घर-घर जाकर वेरीफिकेशन करना होगा। युवा और महिला मोर्चा बूथ प्रभारी, बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति वार्ड स्तर पर करना है। मंडल स्तर बैठक और सम्मेलन का आयोजन 30 अगस्त को होना है। पश्चिम मंडल की बैठक सम्मेलन 30 अगस्त सुबह 10 से  साढ़े 12 बजे के बीच राम मंदिर तिलक नगर में होगी।
                एल्डरमैन मनीष ने बैठक के दौरान बताया कि सम्मेलन में मुख्य रूप से निकाय मंत्री अमर अग्रवाल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा। सभी मंडलों का बैठक सम्मेलन अलग अलग मंडल में होगा। सीनियर सिटीजन, योग, सांस्कृतिक, खेल युवा जिम समिति पदाधिकारियों और सदस्यों का सम्मेलन 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच मंडल क्षेत्र में किया जाएगा।  सम्मेलन में संगठन की संरचना शासन की योजनाओं और उनके क्रियान्वन के बारे में निकाय मंत्री दिशा निर्देश देंगे।
                   अक्टूबर नवंबर महीनें विधानसभा चुनाव होना है। सभी कार्यकर्ताओं को मिल जुलकर अपने-अपने बूथ स्तर पर सचेत होकर काम करना है। पश्चिम मंंडल की बैठक में सभी वार्डों के नेताओं ने अपनी बातों को भी रखा। इस दौरान प्रमुख रुप से एल्डरमैन मनीष अग्रवाल, रमेश लालवानी, सहदेव कश्यप,  अजीत भोगल,  आनंद दुबे,  सीमा पांडे,  आदित्य तिवारी,  शरद यादव, त्रिलोचन बेस, शत्रुघ्न जैसवानी, अनुज कश्यप संजीव निर्मलकर समेत वार्ड एक से लेकर 11 के सभी कार्यकर्ता बूथ प्रभारी और वार्ड अध्यक्ष मौजूद थे।
close