तेज रफ्तार स्कार्पियो 20 फीट नाले में…सुरक्षित निकाले गए दो सवार

Shri Mi
1 Min Read

तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)।तेज अनियंत्रित गति से मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रहे हैं स्कारपियो वाहन बीस फीट गहरे बरदही नाला मे जा गिरा घायलो को बिलासपुर भिजवाया गया संभावना जतायी‌ जा रही है बारिश के कारण नाला‌ के पास सड़क की चौड़ाई कम होने का आभास चालक को नही हो पाया होगा और वाहन सीधे नाले मे जा गिरा।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात को मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रहा स्कारपियो वाहन सीजी 7 जे जी 6192 बरदही पुल के पास वाहन अनियंत्रित हो गया।

             
Whatsapp GroupJoin
             
Telegram channelJoin

और सीधे 20 फीट नीचे नाले में जा गिरा बरदही नाले मे पानी कम‌ होने के कारण स्कारपियो वाहन आधा डूब गया था यदि नाला में पानी पूरा भरा रहता तो घायलों को मदद करने में तकलीफ होती बताया जाता है कि वाहन में बैठे हैं।

दोनों घायलों को निकालकर बिलासपुर के अस्पताल में भिजवाया गया दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है पुलिस मॊके पर खड़े होकर पुल के उपर यातायात को सामान्य कर रही है पूल से‌ लगभग 20 फीट निचे स्कारपियो पलट कर गिरा है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close