बिलासपुर में राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता 31 अगस्त से,इन स्कूलों मे होंगे खेल

Shri Mi
2 Min Read
chhattisgarh local news,cgwall,news portal,chhattisgarh,breaking news,bilaspurबिलासपुर-17वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता बिलासपुर में 29 अगस्त के स्थान पर अब 31 अगस्त से आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का समापन 3 सितम्बर को होगा। इस खेल प्रतियोगिता में बेसबाल बालक/बालिका 19 वर्ष, कबड्डी बालक/बालिका 17 वर्ष, नेटबाल बालक/बालिका 14 वर्ष, हैण्डबाल बालक/बालिका 14 वर्ष, तीरंदाजी बालक/बालिका 14, 17, 19 वर्ष, तीरंदाजी (कम्पाउण्ड) बालक/बालिका 14, 17, 19 वर्ष और फील्ड आर्चरी बालक/बालिका 19 वर्ष की प्रतियोगिताएं होंगी।जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल अंतर्गत बेसबाल बालक/बालिका खेल की प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में, कबड्डी बालक/बालिका की प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर, नेटबाल बालक/बालिका की प्रतियोगिता देवकीनंदन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर, हैण्डबाल बालक की प्रतियोगिता पुलिस स्टेडियम बिलासपुर, हैण्डबाल बालिका की प्रतियोगिता ब्रजेश कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर, तीरंदाजी बालक/बालिका की प्रतियोगिता जिला खेल परिसर सरकण्डा बिलासपुर, तीरंदाजी (कम्पाउंड) बालक/बालिका की प्रतियोगिता जिला खेल परिसर सरकण्डा बिलासपुर एवं फील्ड आर्चरी बालक/बालिका की प्रतियोगिता जिला खेल परिसर (बैडमिंटन हाॅल) सरकण्डा बिलासपुर में आयोजित की जाएंगी।
खिलाड़ियों की आवास व्यवस्था बालक वर्ग के लिये सामुदायिक भवन तिलक नगर, मोहंती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम ओमनगर बिलासपुर, अम्बेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक शाला अम्बेडकर नगर बिलासपुर, लाजपत राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसानगंज बिलासपुर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तिलक नगर बिलासपुर, छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर, मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर बिलासपुर, हरी माॅडल स्कूल राजेन्द्र नगर बिलासपुर में की गई है। शासकीय नवीन प्राथमिक शाला बालक ओम नगर बिलासपुर को रिजर्व रखा गया है।
बालिका वर्ग के लिये आवास व्यवस्था बर्जेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आंग्ल भाषा बिलासपुर, बर्जेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिन्दी माध्यम बिलासपुर, सरस्वती शिशु मंदिर तिलक नगर बिलासपुर और देवकीनंदन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में की गई है। सेंट जोसेफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम को रिजर्व रखा गया है।आवास व्यवस्था के संबंध में मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में कन्ट्रोल रूम बनाया गया है।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close