पहले श्रद्धांजलि…फिर जमकर हुआ हंगामा…बिना चर्चा अरबों का प्रस्ताव पास…कांग्रेसियों ने किया जमकर विरोध

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर— नगर निगम की सामन्य सभा करीब दो घंटे बाद भारी हंगामे के बीच प्रस्तावों पर बिना चर्चा खत्म हुई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर तू-तू मैं मैं का नजारा देखने को मिला। मामला इतना गर्म हो गया कि कुछ घंटे में ही अरबों रूपए वाला विकास प्रस्ताव पास हो गया। कांग्रेसियों ने इस दौरान जमकर विरोध किया। नेता प्रतिपक्ष ने प्रस्ताव पढ़ रहे राजेन्द्र अवस्थी के हाथों कापी को छीन लिया। और सभापति के सामने सभी कांग्रेसी रघुपति राघव राजा राम गाते धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेसी मांग करते रहे कि प्रस्तावों पर चर्चा एक दिन बाद किया जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक हमेशा की तरह हंगामेदार रही। लेकिन सभा की शुरूआत बहुत शांति और सौहार्ध्द के साथ शुरू हुआ। सभी पार्षदों ने महापौर और सभापति के साथ भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी किया।

                 श्रद्धांजलि के आधे घंटे बाद एक बार फिर सामान्य सभा की बैठक शुरू हुई। लेकिन कांग्रेसी पार्षदों ने सामान्य सभा का जमकर विरोध किया। कांग्रेस पार्षदों ने सभापति से मांग करते हुए कहा कि श्रदांजलि देने के बाद प्रस्ताव पर बहस करना या सभा की कार्रवाई को बढ़ाना उचित नहीं है। बेहतर होता कि प्रस्तावों पर चर्चा के लिए सामान्य सभा की बैठक को एक दिन के लिए बढ़ा दिया जाए। इसी बीच महापौर के सचिव राजेन्द्र अवस्थी प्रस्ताव पढ़ने लगे। नेता प्रतिपक्ष ने हाथ से प्रस्ताव की कापी को छीन लिया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे दल पर जमकर आरोप लगाए।

                         सामान्य सभा को एक दिन बढ़ाए जाने को लेकर सभी कांग्रेसी सभापति के सामने धरने पर बैठ गए। मिलकर गांधी का भजन गाने लगे। करीब 20 मिनट तक यही चलता रहा। इस बीच सत्ता पक्ष ने करीब 2 अरब रूपए के विकास कार्य प्रस्ताव को पास कर दिया। सभापति ने सभा को इसके बाद सामान्य सभा को स्थगित कर दिया।

         सभा स्थगन के पहले कांग्रेसियों ने प्रस्ताव संख्या 60 को लेकर जमकर हंगामा किया। प्रस्ताव में लिखे गए मजमून का विरोध किया। कांग्रेसियों ने कहा कि जब सर्वे में 14 हजार से अधिक गरीब हैं तो मात्र 6817 लोगों को ही आवास क्यों दिया जा रहा है। सदन को बताना होगा कि आखिर 7 हजार से अधिक लोगों का नाम आवास सूची से बाहर क्यों किया गया।

कांग्रेस विकास विरोधी

                        महापौर ने कहा कि कांग्रेस विकास विरोधी पार्टी है। यही कारण है कि जनता ने कांग्रेसियों को सत्ता से दूर रखी है।मल्टीलेवल पार्किंग बनाया जाएगा। नगर घड़ी टावर में अटल विहारी वाजपेयी की कविता को अंकित किया जाएगा। इसके अलावा अरबों रूपए के अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। अटल बिहारी वाजपेयी विकास पुरूष रहे हैं। श्रदांजलि के बाद प्रस्तावों पर चर्चा किया जाना था। लेकिन कांग्रेसियों को विकास नाता नहीं होने के कारण प्रस्तावों पर चर्चा करना मुनासिब नहीं समझा।

अरबो का बजट करोड़ों का घोटाला

                वरिष्ठ पार्षद तैय्यब हुसैन ने कहा कि कांग्रेस विकास नहीं भ्रष्टाचार विरोधी है। विकास के नाम पर अरबों का बजट लेकिन घोटाला भी उसी स्तर का होगा। हम भी भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी का सम्मान करते हैं। पहले नेहरू चौक में घड़ी चौक बनाने का निर्णय लिया गया। जबकि शहर में चौक की कमी नहीं थी। घड़ी ऐसी जगह होनी चाहिए जो चारो तरफ से आने जाने वालों को दिखाई दे। तैय्यब ने कहा कि गरीबों को धोखा दिया गया। सात हजार से अधिक लोगों को मकान नहीं दिए जाने का फैसला दुखद है।

मंत्री और महापौर का करेंगे घेराव

                 कांग्रेस पार्षद प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल ने कहा कि महापौर और मंत्री को मालूम हो गया था कि प्रस्ताव संख्या 60 को लेकर घेरावन किया जाएगा। यही कारण है कि चर्चा के पहले ही प्रस्ताव को स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि चिंगराजपारा और चांटीडीह बस्ती को शासन उखाड़ना चाहती थी। कांग्रेस पार्टी का जमकर विरोध किया। अंत में निगम को कदम पीछे करना पड़ा। आज बताया जा रहा है कि सर्वे में शामिल नहीं होने के कारण विरोध करने वाले करीब 7 हजार से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

                         शैलेन्द्र ने बताया कि मामले को लेकर हम लोग घेराव करने वाले थे..खबर मिलने पर महापौर ने प्रस्ताव को स्थगित कर दिया। सच्चाई तो यह है कि ना तो सर्वे किया गया ना ही कोई ऐसा प्रस्ताव आया कि सर्वे में शामिल नहीं होने वालों को मकान नहीं दिया जाएगा। वास्तविकता तो यह है कि सर्वे सूची में शामिल सभी लोगों को आवास मिलना है। जहां बस्ती टूटेगी वहीं पर मकान बनाकर दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के नेता हर हालत में स्थानीय लोगों को तोडे गए मकान के स्थान पर प्रधानमंत्री आवास दिए जाने का दबाव बनाएंगे।

close