युवा कांग्रेसियों ने घूम-घूम कर लगाया पोस्टर…कहा..राफेल में हुआ देश का सबसे बड़ा स्कैम…अब होगी घोटाले की बात

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—जिला युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ पोस्टर वार शुरू किया है। शहर में जगह-जगह घूमकर दर दिवारो और मोटर वाहनों में राफेल घोटाला का आरोप लगाते हुए शहर के विभिन्न स्थानों में घूम-घूमकर पोस्टर लगाया। पोस्टर के जरिए आम जनता को राफेल सौदे में हुए घोटाले के बारे में बताया है।
                   कांग्रेस ने राफेल विमान खरीदी में घोटाले का आरोप लगाया है। राफेल में घोटाला को लेकर युवा कांग्रेसियों ने एक दिन पहले शहर के चौक चौराहों और मोटर वाहनों में पोस्टर लगाकर भाजपा के केन्द्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवा नेताओं ने बताया कि राफेल सौदा में हजारों करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। युवा कांग्रेस ने फैसला किया है कि देश के कोने कोने तक घोटाला की जानकारी आम जनता तक पहुंचाया जाए। इसी क्रम में बिलासपुर में भी पोस्टर लगाया जा रहा है।
                       छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने एक एक जिले में घोटाले से संबंधित सभी जानकारियों को जनता तक पहुंचाने का फैसला किया है। युवा कांग्रेसियों ने बताया कि देश के इतिहास में राफेल सौदे में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला हुआ है। कांग्रेसियों के अनुसार कांग्रेस के काल में 526 करोड़ रुपए प्रति प्लेन में 126 प्लेन 66,000 हजार करोड़ रुपए में लिया गया था।  लेकिन अब उसी प्लेन की कीमत भाजपा सरकार में 1670 करोड़ रुपया हो गया  है। साठ हजार करोड रुपए में मात्र 36 प्लेन लिए गए हैं ।य ह अभी तक का सबसे बड़ा घोटाला है। लेकिन भाजपा सरकार घोटाले को दबाने के लिए हर प्रकार का षड्यंत्र कर रही है।
           बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री ने बताया कि युवा साथियों के साथ बस स्टैंड चौक से लेकर शहर के कोने कोने में पोस्टर चस्पा किया गया है। जिले के सभी विधानसभा में पोस्टर चिपकाया जाएगा। भावेंद्र गंगोत्री ने कहा कि इतने बड़े घोटाले में प्रधान चौकीदार की चुप्पी समझ से परे हैं। उन्हें मन की बात करने की आदत है। इसलिए उन्हें बताना चाहिए कि घोटाले के पीछे कौन सी बात है। पोस्टर चस्पा अभियान के दौरान भावेन्द्र गंगोत्री, रंजीत सिंह, सोहराब खान,राहुल बोले,कुश बोले,दाद्दु सोनकर,रामेश्वर बोलर , सोहराब खान ,विराज रज़क,रंजेश छत्री,एजाज़ हैडेर,अभय पाण्डेय,चंद्रशेखर साहू ,तुषार आयाम ,बसंत यादव,योगेश यादव ,कमलेश देवांगन समेत कई युवा कांग्रेस नेता मौजूद थे।
Share This Article
close