संभावित अध्यक्षों में स्पोर्ट्स के प्रति गहरा लगाव

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG_20150814_145306नामांकन वापसी का समय खत्म हो गया है। चार दिन बाद बिलासपुर विश्वविद्यालय के छात्र मताधिकार का प्रयोग कर अपने नेता का चुनाव करेंगे। शहर में छोटे बड़े 19 कालेजों पर सबकी नजर बनी हुई है। नामांकन भरने से पहले से ही एबीव्हीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता छात्रों से वोट के लिए मिलना कर रहे थे। यह गतिविधि अब और तेज हो जाएगी । वहीं छात्र मतदाताओं ने भी इस बार प्रत्याशियों को सोच समझकर वोट करने का मन मन बनाया है। खासतौर पर अध्यक्ष की गतिविधियों और रिकार्ड को जानने के लिए छात्र कुछ ज्यादा ही उत्साहित हैं। कुछ कालेज के संभावित अध्यक्षों की जानकारी सीजी वाल ने आज सबके सामने रखने का प्रयास किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                        सीएमडी कालेज

दीपक अग्रवाल—-सीएमडी कालेज में एबीव्हीपी ने इस बार अध्यक्ष के लिए दीपक अग्रवाल को मैदान में उतारा है। दीपक अग्रवाल पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष केतन सिंह के घनिष्ठ मित्रों में शुमार हैं। दीपक अग्रवाल के पिता का नाम राम निवास अग्रवाल और माता का नाम किरण अग्रवाल है। दीपक एम काम फायनल के छात्र हैं। एथलिट की दुनिया में दीपक का नाम काफी जाना पहचाना है। उन्होंने 200 और 400 मीटर दौड़ में कालेज के अपराजेय रेसर हैं। विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने कई बार अपना ही रिकार्ड तोड़ा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी दीपक अग्रवाल ने कई बार दौड़ लगाए है। इन्हें बिलासपुर का मिल्खा सिंह कहा जाता है।

रंजीत सिंह— एनएसयूआई समर्थित प्रत्याशी रंजीत सिंह के पिता का नाम कमलेश्वर सिंह माता अनिता सिंह है। रंजीत सिंह स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट अण्डर-17 खेल चुके हैं। क्रिकेट की दुनियां में अपना राम रोशन करना चाहते हैं। समाजसेवा का उन्हें बहुत शौक है।

डीपी विप्र कालेज

शत्रघ्न पटेल —एबीव्हीपी समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी शत्रुघ्न पटेल बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। माता का नाम कवित्री पटेल और पिता का नाम ईश्र्वरी पटेल है। इन्हें बाक्सिंग करने का शौक है। बाक्सिंग की दुनिया में ये नाम कमाना चाहते हैं।

IMG_20150806_151036                                                              विज्ञान महाविद्यालय

मनोज कुर्रे— एबीव्हीपी समर्थित प्रत्याशी मनोज एमएससी भौतिक शास्त्र फायनल के छात्र हैं। बिलाईगढ़ के रहने वाले हैं। पिता का नाम रामनाथ कुर्रे और माता का नाम सौरिन बाई है। मनोज का क्रिकेट से गहरा लगाव है। उन्होंने राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेट के अलावा विवि और अन्य कई स्तर पर क्रिकेट खेलते हैं। वे क्रिकेट में भविष्य बनाना चाहते हैं। फुटबाल और बैडमिंटन के अच्छे खिलाड़ी भी हैं

                                                                एसबीआर कालेज

सत्यम दुबे— सत्यम दुबे पिछली बार भी एबीव्हीपी के बैनर तले छात्र संघ का चुनाव लड़ा था। इस बार उन्हें शैलेन्द्र गुट एबीव्हीपी ने अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा है। सत्यम सी.ए बनना चाहते हैं। इस समय एम काम फायनल के छात्र हैं। पिता का नाम परमानंद है।

कौशलेन्द्र विधि महाविद्यालय  

शबीना खान… शबीना खान एलएलबी पार्ट 2 की छात्र हैं। बिलासपुर की रहने वाली शबीना खान के पिता का नाम एच.खान और माता का नाम शमीम खान है। शबीना बैटमिंटन की अच्छी खिलाड़ी हैं। उन्होंने सीजी वाल को बताया कि वह सिविल जज बनना चाहती है। शबीना खान एनएसयूआई समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी हैं।

 

close