आईएएस त्यागी करेंगे कांग्रेस की पिच पर बैटिंग…प्रवेश के बाद कहा…गांधी नेहरू की पार्टी से जुड़कर हुआ गर्व

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
रायपुर– रिटायर्ड कलेक्टर आईएएस आरपीएस त्यागी ने रायपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पार्टी की सदस्यता ली। प्रेसवार्ता में त्यागी ने बताया कि मेरा रूझान हमेशा से कांग्रेस के प्रति रहा। उनके पूर्वज भी कांग्रेसी थे। कांग्रेस का अपना गौरवमयी इतिहास है। इस इतिहास को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। प्रेसवार्ता ने त्यागी ने बताया कि उन्होंने कभी भी भाजपा में शामिल होने का प्रयास नहीं किया। यद्यपि निमंत्रण कई बार आया है।
                                 रिटायर्ड आईएएस आरपीएस त्यागी ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पी.एल.पुनिया, पीसीसी प्रमुख भूपेश बघेल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत, डॉ.चन्दन यादव,पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे,मोहम्मद अखबर समेत प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के सामने कांग्रेस की सदस्यता ली। सदस्यता लेने के बाद आरपीएस त्यागी ने पत्रकारों को संबोधित किया।
       प्रदेस कांग्रेस मीडिया प्रमुख शैलेश नीतिन त्रिवेदी और प्रवक्ता शैलेश पाण्डेय ने बताया कि आईएएस त्यागी का पूरा जीवन प्रभावी रहा है। जनता के बीच उनकी अच्छी छवि है। उन्होने कलेक्टर रहते जनहित में जमकर काम किया। सरकार की जनहित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया। नौकरी के दौरान उनकी छवि को लेकर जनता ने हमेशा दिल में बसा कर रखा।ऐसे नेताओं की कांग्रेस को जरूरत है।
        प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश पाण्डेय ने बताया कि त्यागी ने खुद से कांग्रेस को अपनाया है। उन्होने सदस्यता लेने के पहले ही बता दिया था कि  कांग्रेस देश की एक मात्र पार्टी है जहां सभी विचारधाराओं का सम्मान किया जाता है। उन्होने यह भी स्पष्ट किया कि पद के लिए नहीं बल्कि जनता की सेवा करने आए हैं।  नौकरी के दौरान जितना संभव हुआ जनता की सेवा की। अब एक ऐसी पार्टी से जुड़कर सेवा करने का अवसर मिल रहा है जिसके कार्यप्रणाली आज भी  महात्मा गांधी और नेहरू के विचारों से संचालित होती हैं।
                                                       इसके पहले कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बंद कमरे में चुनाव प्रचार अभियान को लेकर रणनीति तैयार की। साथ ही गांधी विचारधारा को मानने वाले आरपीएस त्यागी के गले में तिरंगा पटका डालकर स्वागत किया।
            पत्रवार्ता के दौरान त्यागी ने बताया कि मै कांग्रेस पार्टी से जुड़कर रोमांचित महसूस कर रहा हूं। सोचकर कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं मुझे उस पार्टी में जुड़ने का अवसर मिला है जो महात्मा गांधी नेहरू,कलाम,सरदार पटेल जैसे बड़ी बड़ी विभुतियों के विचारों को आज भी सीने से लगाकर रखा है।
close