पुष्पा ने बताया संचार क्रांति से आएगा परिवर्तन..महिला और युवा वर्ग को मिलेगा लाभ..फिर लिया सेल्फी का मजा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
रामानुजगंज—(पृथ्वीलाल केशरी)– जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर के पंचायत विजयनगर में स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। संचार क्रांति योजना अभियान के तहत 9 सौ से अधिक हितग्राहियों को जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा नेताम ने स्मार्ट मोबाइल बांटा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा योजना का सबसे ज्यादा लाभ युवाओं और महिलाओं को मिलेगा।
                                जनपद पंचायत रामन्द्रपुर के विजयनगर पंचायत में संचार क्रांति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा नेताम ने स्मार्ट फोन का वितरण किया। स्मार्ट फोन वितरण के दौरान पुष्पा नेताम ने कहा कि संचार क्रांति योजना से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी। इसका सबसे अधिक फायदा युवा और महिला वर्ग को मिलेगा।
            जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि संचारक्रान्ति योजना से युवा वर्ग एवम महिलाओं को जोड़ने का भारतीय जनता पार्टी सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। हमारी माताएं,बहनें स्मार्ट फोन पाकर बेहद खुश हैं। अब उन्हीं समय के साथ बदलती दुनिया की एक एक गतिविधियों की जानकारी मिलेगी। तकनीकी ज्ञान का भी इजाफा होगा।
                      स्मार्ट फोन वितरण के पुष्पा नेताम ने बताया कि शासन की तमाम योजना की जानकारी मोबाइल के माध्यम से घर बैठे मिलेगी। योजनाओं का लाभ युवा और खासकर महिलाओं को सबसे ज्यादा होगा। पुष्पा नेताम ने स्मार्ट फोन वितरण के समय महिला हितग्राहियों के साथ एक सेल्फी ली। सेल्फी लेने और मोबाइल पाने के बाद महिलाओं में खुशी जाहिर की।
             कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य तारावती सिंह,जनपद अध्यक्ष इंद्री आयाम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम.एस.मरकाम,मण्डल महामंत्री मेहीलाल आयम,सरपंच जोगी यादव,करारोपण अधिकारी रातू सिंह,इरफान अंसारी,अशर्फ़ी यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण जन मौजूद थे।
close