चुनाव में कांग्रेसियों की बंद हो जाएगी सांस…एल्डरमैन ने कहा… कारोबारी कांग्रेसियों का मुंह बंद करेगी जनता

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर–जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है। पक्ष विपक्ष एक दूसरे के नहले पर दहला मार रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल के भाजपा पर हमले के बाद भाजपा नेता मनीष अग्रवाल समेत भाजपा नेताओं ने भी कांग्रेस नेता पर हमला किया है। एल्डरमैन और अन्य भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता सचमुच बदलाव चाहती है लेकिन कांग्रेस में.. उनके नेताओं के चाल चरित्र में…। जनता ने फैसला कर लिया है कि इस बार हमेशा के लिए अमन चैन विरोधी कांग्रेसियों का हमेशा के लिए मुंह बंद कर दिया जाए।
                       जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है कांग्रेस और भाजपा में आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया है। दो दिन पहले प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रेस नोट जारी कर कहा था कि जनता नेतृत्व में बदलाव के लिए तैयार है। क्योंकि जनता के मूड को भाजपा नेताओं पहचान लिया है। यही कारण है कि मंत्री अपने कार्यकर्ताओं के बीच कह रहे हैं कि ना डरा हूं..ना डरूंगा। पैसे वालों की गुंंडागर्दी नहीं चलने दूंगा। सच्र्चाई तो यह है कि पिछले 20 साल से शहर में भय का वातावरण है। भय का कारण कोई और नहीं…बल्कि भाजपा के नेता हैं।
                              प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव के बयान के बाद पलटवार करते हुए एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि दरअसल शहर की जनता कांग्रेस से हमेशा के लिए छुटकारा चाहती हैं। जनता ने फैसला कर लिया है कि विकास और अमन चैनविरोधी कांग्रेस नेताओ से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जाए। बावजूद इसके कांग्रेसियों का चीखना चिल्लाना बंद नहीं हो रहा है। जनता भी समझ चुकी है कि जब तक टिकट फायनल नहीं हो जाता है कांग्रेसी इसी तरह चीखते चिल्लाते रहेंगे।
                                     मनीष ने बताया कि 15 अगस्त तक सभी कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा..ऐसा राहुल गांधी ने कहा था। लेकिन बेदाग चेहरा नहीं होने के कारण अभी तक किसी भी प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया जा सका है। किसी को बताने की जरूरत नहीं है कि मतदाता सूची में गड़बड़ी कराने वाले कांग्रेस नेता को जनता स्वीकार करने को तैयार नहीं है। शराब लॉबी के साथ काम करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। अमर अग्रवाल ने पिछले 20 सालों से बिल्डर्स और शराब लॉबी को पनपने नहीं दिया है। ऐसे लोगों की सांस अब विधानसभा चुनाव में हमेशा के लिए बंद हो जाएगी। जनता प्रधानमंत्री के कांग्रेस मुक्त भारत के सपनों को साकार करेगी।
               जनता को पता है कि शहर में शांति और विकास की बुनियाद किसने रखा। अमर ने कभी शहर में असामाजिक तत्वों को उभरने नहीं दिया। जाहिर सी बात है इस अभियान में जनता अमर के साथ है।
close